लापरवाही से मां और नवजात की मौत मामले में आरोपी डॉक्टर पर कसा शिकंजा- गिरफ्तार

In the case of death of mother and newborn accused doctor arrested
लापरवाही से मां और नवजात की मौत मामले में आरोपी डॉक्टर पर कसा शिकंजा- गिरफ्तार
हरकत में आई पुलिस लापरवाही से मां और नवजात की मौत मामले में आरोपी डॉक्टर पर कसा शिकंजा- गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले के माजलगांव में नामी अस्पताल विवादों में आ गया। जिसके बाद लापरवाही के मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले में मौत के जिम्मेदार डॉक्टर जाजु सहित उनकी पत्नी डॉक्टर उर्मिला के खिलाफ सोमवार रात मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद डॉक्टर जाजु को घर से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार सोनाली पवन गायकवाड़ उम्र 21 साल गर्भवती थीं और उसका इलाज डॉक्टर जाजु अस्पताल में चल रहा था। रविवार को सोनाली को परिजन ने डॉक्टर जाजु अस्पताल भर्ती कराया था।

अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप  | Mother child died during delivery in gumla sadar hospital, management  accused of negligence - Dainik Bhaskar

उसी रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने डॉ उर्मिला विजयकुमार जाजु और डॉक्टर विजय कुमार जाजु को सीजर करने को कहा, लेकिन डॉक्टर ने अनदेखी कर सोमवार सुबह छह बजे नार्मल प्रसव किया। नवजात शिशु का वजन ज्यादा था। परिजन ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण प्रसव के बाद महिला और नवजात की हालत बिगड़ गई। नवजात ने दम तोड़ दिया था। इसके चलते अंबाजोगाई में पोस्टमार्टम करने के बाद रिपोर्ट आई और डॉक्टर विजय कुमार जाजु को गिरफ्तार किया।

Doctor arrested for giving fake medical certificates to jail inmates for  bail - नोएडा से झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, जेल में बंद कैदियों को जमानत के  लिए बनाता था नकली मेडिकल ...

डॉक्टर जाजू पहले भी रह चुकी हैं विवादों में

सूत्रो के अनुसार डॉक्टर जाजू के अस्पताल में लापरवाही के दो से तीन मामले पहले भी सामने आए थे, लेकिन कोई सामने नहीं आ रहा था, इस बार मामले की शिकायत करने के बाद पुलिस हरकत में आई, पुलिस ने आरोपी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   17 May 2022 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story