बरगवां से जबलपुर के लिये मिली इंटरसिटी ट्रेन की सौगात

Intercity train received from Bargawan to Jabalpur
बरगवां से जबलपुर के लिये मिली इंटरसिटी ट्रेन की सौगात
बरगवां से जबलपुर के लिये मिली इंटरसिटी ट्रेन की सौगात

 डिजिटल डेस्क सिंगरौली (बरगवां)। सिंगरौली-बरगवां से प्रतिदिन जबलपुर-भोपाल के लिये शायंकालीन ट्रेन की मांग की जा रही थी। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल ने जिलेवासियों को दीवाली से पहले यह तोहफा देकर उनके मन की मुराद पूरी कर दी है। बरगवां से 26 अक्टूबर से प्रतिदिन सायंकाल 16: 00 यह इंटरसिटी एक्सपे्रस जबलपुर के लिये रवाना होगी। जो रात 23 बजे जबलपुर पहुंचेगी और जबलपुर से सुबह पुन: 8:15 बजे जबलपुर से रवाना होकर दोपहर 14:40 बजे बरगवां पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01653 डाउन जबलपुर- बरगवां स्पेशल कहलाएगी और 01654 अप बरगवां से जबलपुर स्पेशल ट्रेन का नाम व नम्बर दिया गया है। जबलपुर-बरगवां स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसम्बर तक कुल 67 फेरे लगायेगी। इन दिनों में ट्रेन की ट्रैफिक गणना की जायेगी। यातायात और ट्रेन की आय, यात्रियों की संख्या आदि की गणना पर खरी उतरने पर इस ट्रेन को आगे बढ़ाए जाने पर विचार किया जायेगा। पश्चिम मध्य रेल मंडल धनबाद से आपरेट होने वाली इस ट्रेन का मेंटेनेंस जबलपुर में किया जायेगा। साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर इसका समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किये गये हैं। 
सिंगरौली ने ट्रेन लेने से किया मना
दरअसल इस ट्रेन को सिंगरौली से जबलपुर चलाया जाना था। जिसके लिये तैयारी कर ली गई थी लेकिन अंतिम क्षणों में सिंगरौली ने ट्रैफिक बिजी होने और प्लेटफार्म तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध न होने का हवाला देते हुए इस ट्रेन को स्टेशन में लेने से मना कर दिया। जिसके बाद पमरे ने अपने ही मंडल में इस ट्रेन को चलाने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस ट्रेन को चलाए जाने के लिये रेलवे बोर्ड ने बीते 25 जुलाई 2019 को पत्र संख्या 19/सीएमसी/34 के जरिए हरी झंडी दे दी थी। शनिवार को दोपहर इस ट्रेन को संचालित करने के लिए निर्देश जारी कर दिये गये हैं। 
16 कोच की होगी ट्रेन
बरगवां से जबलपुर के लिये 26 अक्टूबर से शुरू होने वाली टे्रन संख्या 01653 डाउन और 01654 अप में कुल 16 कोच लगाए जायेंगे। इसमें 2 एसएलआरडी,10 जीएससीएन, 1 एससीसीएन और 1 स्पेशल रैक 59821/59822 होगा। जिसके साथ यह ट्रेन बरगवां और जबलपुर के बीच रन करेगी। डीजल इंजन से चलायी जाने वाली इस ट्रेन को लेकर जिलेवासियों को बड़ी अपेक्षाएं हैं। जिससे इस ट्रेन के चलने से लोगों में भारी उत्साह है। पर्वों के दौरान लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनों की मांग की जाती रही है। जिसके लिये इस ट्रेन को स्थायी रूप से चलाए जाने की तैयारी कर ली गई है।
ऐसा होगा जबलपुर बरगवां ट्रेन का शेड्यूल
01653 जबलपुर से बरगवां         स्टेशन        01654 बरगवां से जबलपुर
आगमन        प्रस्थान                        आगमन        प्रस्थान
प्रतिदिन          8:15 बजे         जबलपुर        23:00 बजे    ...........
8:46 बजे        8:48 बजे            सिहोरा रोड        22:12 बजे    22:44 बजे
9:20 बजे        9:25 बजे            कटनी साउथ    21:25 बजे    21:30 बजे
10:48 बजे    10:50 बजे        खन्ना बंजारी    19:48 बजे    19:50 बजे
11:18 बजे    11:20 बजे        विजयसोता        19:08 बजे    19:10 बजे
11:50 बजे    11:55 बजे        ब्योहारी        18:35 बजे    18:40 बजे
13:00 बजे    13:02 बजे        निवास रोड        17:25 बजे    17:30 बजे
13:28 बजे    13:30 बजे        सरईग्राम        17:00 बजे    17:02 बजे
14:40 बजे    ..............            बरगवां        ...............    16:00 बजे

Created On :   14 Oct 2019 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story