कलयुगी मां ने दुधमुंहे बच्चे को कथरी पर सुलाकर लगा दी आग, मौत

Kalyugi mother put fire to death on katharyi, death
कलयुगी मां ने दुधमुंहे बच्चे को कथरी पर सुलाकर लगा दी आग, मौत
कलयुगी मां ने दुधमुंहे बच्चे को कथरी पर सुलाकर लगा दी आग, मौत


डिजिटल डेस्क सिंगरौली(वैढऩ)। चितरंगी थाना अन्तर्गत सुकहर गांव स्थित बेरिहवा टोले में एक महिला ने दिल दलहाने वाली घटना को अंजाम दिया है। मां ने अपने दुधमुंहे छह माह के बच्चे को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसे बचाया, लेकिन तब तक बच्चा बुरी तरह झुलस चुका था। जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे आरोपी महिला का पति दरवाजे पर व सास आंगन में काम कर रही थी। जबकि अन्य सदस्य अभी सोए हुए थे। इसी दौरान घर के पीछे से बच्चे के रोने व धुंआ निकलते देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन दीवाल कूदकर घर के पीछे पहुंचे। वहां की स्थिति देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी मां गुड्डी वहीं खड़ी थी। मासूम कथरी में लगी आग के बीच घिरकर जल रहा था। परिजन तुरंत उसे आग के बीच से निकालकर नजदीकी डॉक्टर के यहां पहुंचे। चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर ही रहा था कि उसकी सांसें रूक गईं। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना चितरंगी पुलिस को दी। दोपहर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जहां उसके विरूद्ध भादंसं की धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया है।
आरोपी महिला ने बताया, भूत ने कराया
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि आरोपी महिला दिमागी तौर पर स्वस्थ थी इसलिए कभी उसकी दिमागी बीमारी को लेकर शंका नहीं हुई। वहीं आरोपी ने पुुलिस को बताया है कि जिस समय हमने घटना को अंजाम दिया, उस समय हमारे ऊपर भूत सवार हो गया था। उसी ने बच्चे को आग के हवाले करवा दिया है।
पीछे का दरवाजा कर दिया था बंद
जांच के दौरान परिजनों ने बताया है कि सुबह 6 बजे पति पुष्पराज दरवाजे पर काम कर रहा था। जबकि सास आंगन में कार्य कर रही थी। इसी दौरान महिला घर के पीछे गई। इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। कुछ देर बाद भूसे वाले घर के सामने से धुंआ उठने व बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज आने लगी। जिसके बाद सब उधर
भागे। लेकिन दरवाजा बंद देख सब पीट रहे थे। किसी तरह दीवार फांदकर घटना स्थल पर पहुंचने पर वहां की स्थिति देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गये थे।
गांव में पसरा सन्नाटा
छह माह के एक मासूम बालक की दर्दनाक मौत के बाद से बैरिहवा टोला सहित क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई पत्थर दिल मां को कोसे जा रहा है। वहीं मृतक पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान भी महिला कुछ ज्यादा बोल नहीं रही थी। कुरेदने के बाद केवल यही कह रही है कि भूत ने किया है। आरोपी महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है और उसके 3 बच्चियां भी हैं।

Created On :   27 Dec 2020 4:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story