कन्नौर लैंड स्लाइड का शिकार डॉ. दीपा शर्मा कौन हैं, जिनकी मौत पर कंगना भी रो पड़ीं

Kangana Ranauts fan Dr Deepa Sharma died due to landslide in Kannaur, photo was uploaded before death
कन्नौर लैंड स्लाइड का शिकार डॉ. दीपा शर्मा कौन हैं, जिनकी मौत पर कंगना भी रो पड़ीं
कन्नौर लैंड स्लाइड का शिकार डॉ. दीपा शर्मा कौन हैं, जिनकी मौत पर कंगना भी रो पड़ीं
हाईलाइट
  • फोटो पोस्ट करने के चंद मिनट बाद हुईं हादसे का शिकार
  • सोशल मीडिया पर फेमस डॉक्टर का दुखद अंत

डिजिटल डेस्क, किन्नौर। रविवार को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके किन्नौर में लैंडस्लाइड की वजह से हुआ दुखद हादसा जिसमें बहुत कुछ बह गया साथ ही हादसे में नौ लोगों की मौत भी हो गई है। जिन नौ लोगों की मौत हुई ही उन्हीं में से एक थी आयुर्वेद डॉक्टर दीपा शर्मा।

दीपा शर्मा को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद करते थे और वह काफी फेमस भी थीं। वह लगातार अपनी इस यात्रा के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं थीं। डॉ. शर्मा पहली बार अकेले किसी यात्रा पर निकलीं थीं पर किसी ने ये सोचा भी नहीं था कि ये यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी। किन्नोर में हुए लैंडस्लाइड के कारण दीपा को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस हादसे के दौरान अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फैन दीपा शर्मा के निधन पर दुख जताया है। इसी के साथ कंगना ने यह भी बताया कि उनकी दीपा शर्मा से मुलाकात फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान हुई थी। साथ ही कंगना ने ये भी कहा कि दीपा उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक थी और वह उन्हें पत्र के साथ उपहार भी भेजा करती थी।

Kangana Ranaut mourned the death of her fan, Dr Deepa Sharma.


हिमाचल के किन्नौर में जब लैंडस्लाइड हुई , उससे कुछ देर पहले ही दीपा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा था कि मैं इस वक्त भारत के आखिरी प्वाइंट पर खड़ी हूं, जहां तक सिविलयन को जाने की इजाजत है, इसके 80 किमी. आगे तिब्बत है, जिस पर चीन ने कब्जा किया हुआ है।

34 वर्षीय दीपा की सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे थे पर किसी को इस बात का अंदाजा भी नही था कि ये तस्वीर उनकी आखिरी तस्वीर बन जाएगी। इस हादसे के दौरान दीपा की अचानक हुई मौत पर उनको पसंद करने वाले लोग काफी हैरान हैं। यह हादसा रविवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुआ जब सांगला-छितकुल रोड पर अचानक पहाड़ पर से पत्थर गिरने लगे और देखते देखते इन्होंने तबाही मचा दी इस दौरान वहा मौजूद गाड़िया और नीचे बना हुआ पुल सब तबाहा हो गए। 

 

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए किया मुआवजे का ऐलान 

पीएम मोदी ने किन्नौर में हुए इस हादसे पर दुख जताया है और घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की है। साथ ही दीपा शर्मा सहित जिन नौ लोगों की इस हादसे के दौरान मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Created On :   26 July 2021 6:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story