तालाब में लापता डॉक्टर का शव मिला, बचाव दल के एक जवान की मौत

Missing doctor in the pond was not found, a soldier died of the rescue team
तालाब में लापता डॉक्टर का शव मिला, बचाव दल के एक जवान की मौत
फिर हादसा तालाब में लापता डॉक्टर का शव मिला, बचाव दल के एक जवान की मौत

डिजिटल डेस्क, बीड. माजलगांव तालाब में तैरने गए एक डॉक्टर का शव दो दिन की तलाश के बाद मिला, उन्हें ढूंढने उतरे गोताखोरों में एक की मौत हो गई, तो मछली के जाल में फंस गया था। सोमवार को कोल्हापुर की रेस्क्यू टीम ने डॉक्टर की तलाश शुरु कर दी थी। तलाश करते वक्त दो जवान मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गए। उनमें एक तो बचकर निकल आए, और दूसरे की फंसने से मौत हो गई। डॉक्टर दत्तात्रय फपाल बेलुरा के रहने वाले हैं, जो रविवार को तालाब में तैरने उतरे थे, लेकिन तैरते वक्त अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए, तब से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

उधर परली की रेस्क्यू टीम ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा, इसके बाद कोल्हापुर से टीम को बुलाई गई। तैराकों के दल में एक जवान का ऑक्सीजन सिलेंडर निकल गया था, वो जाल में बुरी तरह फंस चुका था। जवान राजशेखर प्रकाश मोरे की उम्र 30 साल थी, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जवान शुभम काटकर बाल बाल बच गए। निजी अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें गांव भेज दिया गया। मौके पर जिलाधिकारी राधाबिनोद शर्मा ने मौके का जायजा लिया। उपविभागीय अधिकारी नीलम बाफना , तहसीलदार वर्षा मनाले, मुख्य अधिकारी विशाल भोसले, शहर पुलिस निरीक्षक धनंजय फराटे का दस्ता मामले पर नजर गढ़ाए है। 

मछली के जाल में फंस जाने की संभावना 

तालाब में 80 प्रतिशत जलभंडार है। मछली पकड़ने के जाल की चपेट में डाक्टर आ गए हो सकते हैं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। 

Created On :   19 Sep 2022 11:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story