मध्यप्रदेश: शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, मिश्रा को स्वास्थ्य व गृह और सिलावट को जल संसाधन की जिम्मेदारी

Mp government allotted shivraj singh chauhan cabinet narottam mishra get home ministry kamal patel agriculture
मध्यप्रदेश: शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, मिश्रा को स्वास्थ्य व गृह और सिलावट को जल संसाधन की जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश: शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, मिश्रा को स्वास्थ्य व गृह और सिलावट को जल संसाधन की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रियों को विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है। शिवराज ने ट्वीट कर मंत्रियों को विभागों की जानकारी दी। पार्टी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा दिया है। वहीं तुलसीराम सिलावट को जल संसाधन मंत्रालय, कमल पटेल को कृषि मंत्रालय, गोविंद सिंह को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय और मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नवगठित मंत्रिमंडल का आकार कोरोना संक्रमण के चलते भले ही छोटा हो, मगर क्षेत्रीय, राजनीतिक और जातीय संतुलन का पूरा ख्याल रखा गया है।  मंत्रिमंडल में पांच मंत्री हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों और अलग-अलग जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्य की सत्ता में हुए बदलाव के बाद शिवराज ने 23 मार्च की रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 
मगर कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मंत्रिमंडल के गठन का क्रम थम गया था।

इस दौरान मंत्रिमंडल के गठन की कयासबाजी हालांकि जारी थी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को भी मंत्रिमंडल में स्थान देने की बड़ी जिम्मेदारी व जवाबदारी थी। लिहाजा, 29 दिन बाद मंत्रिमंडल का गठन किया गया। 

नए मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही सियासी समीकरणों को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया है। यही कारण है कि पांच में से तीन मंत्री भाजपा के और दो अभी हाल ही में भाजपा में आए सदस्य हैं।
 

Created On :   22 April 2020 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story