तेल्हारा में मुंबई की म्हाडा की टीम ने लिया गुंठेवारी मामलों का जायजा

Mumbais MHADA team took stock of gunthewari cases in Telhara
तेल्हारा में मुंबई की म्हाडा की टीम ने लिया गुंठेवारी मामलों का जायजा
निरीक्षण तेल्हारा में मुंबई की म्हाडा की टीम ने लिया गुंठेवारी मामलों का जायजा

डिजिटल डेस्क, तेल्हारा. शहर में गुंठेवारी मामलों के निरीक्षण के लिए  मुंबई की म्हाडा टीम ने तेल्हारा शहर में आकर जायजा लिया। वहीं शहर में संपत्ति मालिकों का वास्तविक निरीक्षण किया। इस समस्या पर हल निकालने के टीम ने आश्वासित किया। तेल्हारा शहर में कई सालों से लंबित  गुंठेवारी के जगह की समस्या से प्रधानमंत्री घरकुल योजना का लाभ लेने में दिक्कतें आ रही है। इस मामले को जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों ने जब उठाया तब  इस मामले में हल निकालने के लिए मुंबई म्हाडा से एक टीम तेल्हारा में दाखिल हुई। इस टीम ने पूर मामले का जायजा लेकर नगर पालिका मुख्याधिकारी सतीश गावंडे से विस्तृत चर्चा की। सभी घरकुल योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी और गुठेवारीधारकों की समस्या पर हल निकालने का आश्वासन दिया।

इस दौरान कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई इसमें कहा गया है कि डीपीआर  803 के लाभार्थियों को घरकुल का लाभ देने में दिक्कते आ रही है। डीपीआर क्रमांक 3 में कुल 247 लाभार्थी है जिन्हे तुरंत निधि मिलना आवश्यक है। गृह निर्माण विभाग के 2 सितंबर  2022 के सरकार के अध्यादेश के अनुसार गावठाण क्षेत्र से बाहरी क्षेत्र  स्पष्ट रूप से  समझ पाना मुश्किल होने से इसके बारे में मार्गदर्शक सूचना को निर्गमित करना आवश्यक है।मंजूर डीपीआर में मृत लाभार्थि के वारिस को लाभ देने के बारे में मार्गदर्शक सूचना मिलना ऐसे कई मुद्दोपर चर्चा की गई। इस बारे में नगर परिषद की ओर से ज्ञापन भी अधिकारियों को दिया गया है। तेल्हारा के घरकुल लाभार्थियों की इस समस्या पर भाजपा के पूर्व पार्षद  सुनील राठोड ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद संजय धोत्रे, विधायक रणधीर सावरकर को ज्ञापन भेजा था। जिस पर इस समस्या को सुलझाने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसा सुनील राठोड़ के समर्थकों ने कहा है।

समस्या का हल निकलेगा

सतिष गावंडे, मुख्याधिकारी नप तेल्हारा के मुताबिक म्हाडा के अधिकारियों की टीम ने तेल्हारा में आकर आवास योजना, गुंठेवारी की समस्या समेत कई समस्याओं को हल करने का आवश्वासन दिया है। उन्हें तेल्हारा नगर पालिका प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा, ऐसा नगर परिषद प्रशासन ने आश्वस्त किया है। लिहाजा सरकारी स्तर पर सारी समस्याओं का निपटारा होने की आशा है। 

 

Created On :   22 Nov 2022 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story