राष्ट्रीय क्रीड़ा दिन प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार

National Sports Day competition winners got prizes
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिन प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार
खेल राष्ट्रीय क्रीड़ा दिन प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा. जिला क्रीडा अधिकारी कार्यालय की ओर से हॉकी के महान खिलाडी स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय क्रीडा दिन पर फिट इंडिया मूवमेंट, स्वाधीनता का अमृत महोत्सव अंतर्गत २९ अगस्त २०२२ को विविध क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को एक कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए गए। स्थानीय जीजामाता क्रीड़ा व व्यापारी संकुल में खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समय सेवानिवृत्त शिक्षक पठाण, मंगलसिंग राजपूत, काठोके, हर्षल कालवाघे आदि उपस्थित थे। विजेता व उपविजेता टिमों को प्रमाणपत्र व मानचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।  इस समय क्रीडा अधिकारी कार्यालय के राज्य क्रीडा मार्गदर्शक अनिल इंगले, विनोद गायकवाड, औरंगाबाद के जलतरण प्रशिक्षक जी.सूर्यकांत, खो-खो के प्रशिक्षक सागर उबाले उपस्थित थे। मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का पूजन कर अभिवादन किया गया। राज्य क्रीडा मार्गदर्शक अनिल इंगले इन्होंने आयोजित प्रतियोगिता की जानकारी दी। कबड्डी में मातृभूमि क्रीडा मंडल, बुलढाणा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। शिवाजी क्रीडा मंडल के टिम ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। खो-खो में शिवसाई विद्यालय की टीम को प्रथम तथा क्रीड़ा कार्यालय की टीम ने व्दितीय क्रमांक प्राप्त किया।

Created On :   7 Sept 2022 11:56 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story