राजगढ़: प्रेक्षक सघनता से निरीक्षण कर हर वस्तु पर रख रहे बारिक नजर प्रत्याशियों के व्यय लेखों का अवलोकन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
राजगढ़: प्रेक्षक सघनता से निरीक्षण कर हर वस्तु पर रख रहे बारिक नजर प्रत्याशियों के व्यय लेखों का अवलोकन

डिजिटल डेस्क, राजगढ़। राजगढ़ विधानसभा उपचुनाव ब्यावरा में व्यय प्रेक्षक श्री राघवेंद्र चामबोलकर द्वारा विधानसभा ब्यावरा उपचुनाव में लगातार भ्रमण कर सघनता से हर पहलु का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कटारिया खेड़ी एवं पुरा बरायठा स्थैतिक निगरानी दलों से स्थिति का जायजा लिया तथा निर्वाचन व्यवस्थाओं की स्थिति तथा एस.एस.टी. दल द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली गई। इस अवसर पर प्रेक्षक के लाईजनिंग ऑफीसर श्री भटनागर पी.एम.जी.एस.वाय. भी उपस्थित रहे। ब्यावरा विधानसभा निर्वाचन उपचुनाव के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त वे प्रेक्षक श्री राघवेंद्र चामबोलकर ने आज ब्यावरा रेस्ट हाउस में चुनाव लड़ रहे हैं प्रत्याशियों के व्यय लेखों का सूक्षम रुप से अवलोकन किया। इस अवसर पर व्यय लेखा टीम के सदस्य जिला पंचायत के लेखाधिकारी श्री सोनी, लायजनिंग ऑफीसर श्री भटनागर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Created On :   23 Oct 2020 9:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story