अवैध गुटका फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, 7 मशीनों सहित 10 लाख का सामान जब्त

Police raided illegal tobacco factory, seized items with machines
अवैध गुटका फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, 7 मशीनों सहित 10 लाख का सामान जब्त
अवैध गुटका फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, 7 मशीनों सहित 10 लाख का सामान जब्त

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। पुलिस ने गुरुवार को नौगांव में अवैध रूप से गुटका बनाने वाली दो फैक्टरियों पर छापामार कार्रवाई कर करीब 10 लाख की गुटका सामग्री जब्त की है। सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर मिली थी कि नौगांव के ईशानगर रोड और डिसलरी रोड पर नकली गुटका बनाने वाली फैक्टरियां संचालित की जा रही है। यह खबर मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापे की कार्रवाई की और गुटका बनाने वाली 7 मशीनें और लगभग 10 लाख रुपए से अधिक की तैयार अवैध सामग्री बरमद की।

पुलिस ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान मौका पाकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। जब्ती के बाद छतरपुर से खाद्य विभाग की टीम बुलाई गई जो जांच के लिए सेम्पल लेगी। अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच पूरी हो जाने पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

नाबालिक से दुराचार सिटी कोतवाली में हुआ मामला दर्ज
चेतगिरी कॉलोनी निवाशी एक परिवार ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सिटी कोतवाली में दर्ज कराया। परिजनों का आरोप है कि चंदला निवाशी रमाकांत गुप्ता पिता श्री राम बिहारी गुप्ता ने वही पास का रहने वाले 4 वर्षीय मासूम को चॉकलेट के बहाने अपनी किराने की दुकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान परिजन वहां से निकले तो दुकान की आधी शटर लगी हुई थी और बालक मम्मी- मम्मी चिल्ला रहा था। जैसे ही परिजन को झांक कर देखा तो आरोपी तुरंत दुकान बंद कर भाग गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

 

 

Created On :   23 Aug 2018 1:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story