2024 में छिंदवाड़ा में खिलेगा कमल, इसमें कोई शंका नहीं

Prahlad Patel says Lotus will bloom in Chhindwara in 2024, no doubt about it
2024 में छिंदवाड़ा में खिलेगा कमल, इसमें कोई शंका नहीं
प्रहलाद पटेल 2024 में छिंदवाड़ा में खिलेगा कमल, इसमें कोई शंका नहीं

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। केंद्रीय जलशक्ति ओर पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा में कमल खिलेगा, इसमें कोई शंका नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी छिंदवाड़ा में भाजपा जीती है। निजी कार्यक्रम के तहत रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने सर्किट हाऊस में मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

उन्होंने कहा देश में करीब 142 सीटें चिन्हित की गई हैं, जिन्हें निश्चित रूप से जीतना है। उसमें छिंदवाड़ा भी एक है। श्री पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में हम सरकार बनाते हैं, बहुमत से सरकार बनाते हैं। हमारा नेता अच्छा है, हमारे विचार अच्छे हैं और हमारी नीतियां अच्छी हैं। कुछ कमियां होंगी इसलिए केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों का यह प्रयास है कि लक्षित सीटों पर जीत हासिल करेंगे। श्री पटेल ने महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर सवाल पर कहा कि महाकाल कॉरिडोर का निर्माण हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि महाकाल हमारी परंपरागत पहचान और गौरव है। बनारस के बाद महाकाल परिसर के विकास के लिए सरकार बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यहां नियमित कुंभ मेला भरता है। देश विदेश से लोग यहां आते हैं। हर बार यहां सुविधाएं अस्थाई की बनाई जाती थी, अब यह स्थाई प्रयास है। उन्होंने कहा कि दशकों पहले महाकाल कॉरिडोर का निर्माण हो जाना था, अब भाजपा सरकार यह कार्य कर रही है।

Created On :   10 Oct 2022 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story