दिल्ली से लौट रही गर्भवती को बस में हुआ प्रसव, महिला यात्रियों ने की मदद

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दिल्ली से लौट रही गर्भवती को बस में हुआ प्रसव, महिला यात्रियों ने की मदद

डिजिटल डेस्क छतरपुर । दिल्ली से परिवार के साथ मजदूरी करके लौट रही गर्भवती महिला ने नौगांव के पास चलती बस  में ही नवजात को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार गुलाट गांव निवासी सुनेना पति आकाश अहिरवार उम्र 22 साल दिल्ली में परिवार के साथ मजदूरी करती है। प्रसव समय नजदीक आने से गर्भवती अपने पति के साथ वापस अपने गांव आ रही थी। तभी नौगांव पहुंचने से पहले ही उसे अचानक प्रसव पीड़ा हुई और दर्द बढ़ता ही गया। तब बस में सवार अन्य महिला यात्रियों ने महिला को संभाला और बस ड्राइवर ने अस्पताल के लिए बस दौड़ा दी। मगर नौगांव पहुंचने के कुछ दूर पहले ही गर्भवती ने सुंदर बच्चे को जन्म दे दिया। बस स्टाफ ने मानवता दिखाते हुए जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और फिर वापस अपने गन्तव्य के लिए रवाना हुई। 
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस स्टाफ ने बस को कहीं न रोककर सीधे बस को अस्पताल रोका, इस कारण समय से प्रसूता और नवजात को इलाज मिल गया। अस्पताल पहुंचने पर प्रसूता और नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस ड्राइवर की सराहना की। वहीं जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हंै।
 

Created On :   18 Sep 2019 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story