Puducherry Assembly Election: पुडुचेरी की चुनावी जनसभा में बोले PM मोदी- कांग्रेस नहीं चाहती कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे

Puducherry Assembly Election: पुडुचेरी की चुनावी जनसभा में बोले PM मोदी- कांग्रेस नहीं चाहती कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे

डिजिटल डेस्क, पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुडुचेरी की चुनावी यात्रा पर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, 2016 में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया, उन्हें लगा कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। 5 साल बाद लोग निराश हैं, उनके सपने और उम्मीदें टूट चुकी हैं।

पीएम मोदी ने कहा, हाईकमांड कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में शासन के हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है, मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे।कांग्रेस दूसरों को लोकतंत्र विरोधी कहने का कोई मौका नहीं छोड़ती, उन्हें खुद को शीशे में देखने की जरूरत है।

उन्होंने हर संभव तरह से लोकतंत्र का अपमान किया। पुडुचेरी में उन्होंने पंचायत के चुनाव कराने से मना कर दिया। हमारे औपनिवेशिक शासकों की बांटो और राज करो की ​नीति थी, कांग्रेस की बांटो, झूठ बोलो और राज करो की नीति है। वो झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं।

पीएम मोदी ने कहा, अपनी विकास की जरूरतों को पूरा करने के​ लिए भारत को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। एनएच 45-ए की 4 लेन की आधारशिला रखी गई है, इससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों की गति बढ़ेगी। हेल्थकेयर सेक्टर आने वाले समय में मुख्य भूमिका निभाएगा। जो राष्ट्र स्वास्थ्य में निवेश करेंगे वो शाइन करेंगे। इस साल के बजट में स्वास्थ्य सेक्टर को बड़ी बढ़त मिली है। 

पुडुचेरी राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) सुबह 11.30 बजे पुडुचेरी पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां NH45 फॉर लेन समेत कई बड़े प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। 56 किलोमीटर हाईवे प्रोजेक्ट सत्तानाथ पुरम से नागपट्टिनम तक होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में ब्लड सेंटर और 100 बेड गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के सपनों को तोड़ दिया, यहां जो सरकार थी वो लोगों की नहीं बल्कि कांग्रेस हाईकमान की सेवा कर रही थी। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान की चप्पलें उठाते थे, लेकिन यहां के लोगों को गरीबी से नहीं निकाल पाए।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोगों के लिए काम नहीं किया, ना ही कांग्रेस दूसरों को लोगों के लिए काम करने देती है।

पीएम मोदी ने कहा, यहां की राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में केंद्र की योजनाओं को यहां लागू नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में लोग कांग्रेस को नकार रहे हैं, लोकसभा में कांग्रेस की सीटें आज इतिहास में सबसे कम हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं पुडुचेरी सबसे बेहतर बने। इसमें टूरिज्म, बिजनेस, हेल्थ के क्षेत्र में काम करने का लक्ष्य है।

बता दें कि पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री दूसरी बाद केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा पर आए हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में पुडुचेरी के निकटवर्ती विल्लुपुरम जिले में ऑरोविले अंतरराष्ट्रीय परियोजना का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित भी किया था।

प्रधानमंत्री ऐसे समय में दौरे पर आए हैं, जब केंद्र शासित प्रदेश का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से बदला हुआ है। पीएम मोदी का यह दौरा इस लिए भी अहम है कि 2016 से राज्य में कांग्रेस शासन वाली वी नारायणसामी सरकार बीते सोमवार को अल्पमत में जाने के बाद गिर गई। सीएम वी नारायणसामी का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है।

 

Created On :   25 Feb 2021 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story