रायपुर : अरपा नदी पर बैराज निर्माण के लिए 49.13 करोड़ स्वीकृत
By - Aditya Upadhyaya |9 July 2020 4:57 AM GMT
रायपुर : अरपा नदी पर बैराज निर्माण के लिए 49.13 करोड़ स्वीकृत
डिजिटल डेस्क रायपुर | रायपुर, 09 जुलाई 2020 राज्य शासन ने बिलासपुर जिले में अरपा नदी पर शिवघाट के पास बैराज निर्माण के लिए 46 करोड़ 13 लाख 24 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। इस योजना से क्षेत्र में जल संरक्षण, पेयजल एवं भू-जल संवर्धन प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से बैराज निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। योजना का कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। क्रमांक 2419/चौधरी
Created On :   9 July 2020 8:17 AM GMT
Next Story