रायपुर : मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रायपुर : मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, रायपुर। 13 सितम्बर 2020 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हिन्दी ने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी हमारी विविधता में एकता को पुष्ट करती है। हिन्दी सर्व सुलभ और सहज ग्रहणीय भाषा है।राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है,इसका स्वरूप समावेशी हैै और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है, उसका शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अन्य अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है। हिन्दी के ये गुण उसे मात्र एक भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति होने का सम्मान दिलाते हैं। हिन्दी भाषा की सहज ग्राह्यता के कारण यह जन-जन की भाषा बनी हुई है।

Created On :   14 Sep 2020 11:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story