सीमित स्वरुप में मनाया गया श्रीरामनवमी, 14 से मंदिर खुलेगा, नियमित होंगे दर्शन

Ram Navami celebrated in a limited form, the temple will open from 14
सीमित स्वरुप में मनाया गया श्रीरामनवमी, 14 से मंदिर खुलेगा, नियमित होंगे दर्शन
शेगांव सीमित स्वरुप में मनाया गया श्रीरामनवमी, 14 से मंदिर खुलेगा, नियमित होंगे दर्शन

डिजिटल डेस्क. शेगांव. श्री संत गजानन महाराज संस्थान की ओर से १२८ वां श्रीरामनवमी महोत्सव धार्मिक कार्यक्रम प्रथा-परंपरा के अनुसार पूजाविधी से श्रीराम नवमी उत्सव चैत्र शुध्द 2 से चैत्र शुध्द 10 अप्रैल तक भक्तिमय वातावरण में अंतर्गत ही मनाया गया। श्री अध्यात्म रामायण स्वाहाकारास चैत्रशुद्ध 5 को आरंभ होकर चैत्र शुद्ध 9 को आज दिनांक 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे याग की पूर्णाहुति विधिवत पूजन कर हुई। पश्चात दोपहर ठीक 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव  श्रीराम जय राम जय जय राम"  जय गजानन श्री गजानन  मंत्र का जय जयकार करते टाल मृदंग नगारा एव मंगल वाद्य के गजर में संपन्न हुआ।

इस साल रामनवमी उत्सव में २६९ दिंड्या एवं कुल ११,९९३ वारकरियों ने श्री चरणी श्रद्धा अर्पित करते श्रीं का मनोभाव से कलश दर्शन कर वापस लौटे। जिसमें नियमों की पूर्तता किए कुल २३ नए दिंडी को १० टाल, १ वीणा, १ मृदंग, संत  वाडंं मय तथा श्री माऊली पताक वितरण किया गया। पुराने दिंडी को भजनी सामग्री रिपेअर  के लिए नियम नुसार सानुग्रह अंशदान एव आदि व्यवस्था के लिए सहयोग दिया गया। उसी तरह उत्सव अवसर पर आए भजनी दिंडी के वारकरियों की निवास एवं भोजनप्रसाद की व्यवस्था विसावा संकुल में की गई। श्री संस्थेव्दारा कोविड काल में नियमानुकूल विशिष्ट दर्शन व्यवस्था पूरी तरह से निकालकर दर्शन व्यवस्था फिर से प्रस्थापित करने के लिए दि. ११ अप्रैल से १३ अप्रैल तक  मंदिर दर्शन के लिए बंद रखा गया।

गुरुवार १४ अप्रैल से दर्शन व्यवस्था नियमीत रूप से खुली रहेगी।  इस काल में भक्तनिवास एव वहां के सुविधा नियमीत रुप से शुरू रहेंगी।  सभी भाविक भक्त एव वारकरियों ने इस बात का संज्ञान लेने का आवाहन श्री संस्थान व्दारा किया गया हैं।  भक्तों को चाय,पानी शरबत एवं महाप्रसाद वितरण श्रीराम नवमी अवसर पर संतनगरी में दिखा। सेवाभाव संतनगरी में आए वारकरी  भाविक भक्तों को शहर में तथा परिसर में जगह जगह सेवाभावी भक्त मंडल तथा श्री गजानन सेवा समिती व्दारा भक्तों को पीने का पानी, शरबत, चाय, फराल एवं महाप्रसाद वितरीत किया गया।

शहर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त श्रीराम नवमी उत्सव दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में जगह-जगह मुख्य चौक तथा मंदिर परिसर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त संतनगरी शेगांव के थानेदार अनिल गोपाल के मार्गदर्शन में पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया।

शहर के मुख्य मार्ग भगवामय
शहर के प्रमुख मार्गाे पर हिंदुत्ववादी संगठना व्दारा जगह जगह रस्ता दुभाजक में विद्युत पोल पर भगवे झेंडे लगाए गए। जिस कारण सभी और राममय वातावरण होकर शहर भगवामय नजर आ रहा हैं।

Created On :   11 April 2022 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story