- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Semi-deranged woman raped by two youths, sent to jail
दैनिक भास्कर हिंदी: अर्धविक्षिप्त महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, भेजे गए जेल

डिजिटल डेस्क छतरपुर ।नौगांव के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र बस स्टैंड में एक अर्धविक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात 12 बजे दो युवक बस स्टैंड पहुंचे और वहां पर बैठी महिला के साथ छेडख़ानी करने लगे। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। हैरानी इस बात की है कि जिस समय दोनों युवक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, उस समय बस स्टैंड पर चहल पहल थी, लेकिन किसी ने भी रोकने का प्रयास नहीं किया।
महिला को ले जाते सीसीटीवी में दिखे
नौगांव बस स्टैंड पर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इतना ही नहीं जिस समय दोनों युवक महिला को उठाकर ले जा रहे थे। उस समय बस स्टैंड की कुछ दुकानें भी खुली थी, लेकिन किसी ने भी दोनों युवकों को रोकने का प्रयास नहीं किया। हैरानी इस बात की भी है कि बस स्टैंड में पुलिस चौकी होने के बाद भी रात के समय चौकी में एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
दोनों आरोपी पहुंचे जेल
महिला के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नौगांव थाने की पुलिस ने दोनों आरोपी टुल्ली उर्फ राहुल बाल्मीक पिता विजय बाल्मीक उम्र 20 साल और धर्मराज बाल्मीक पिता लक्ष्मण उम्र 33 साल निवासी बाल्मीक मोहल्ला नौगांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पीडि़त महिला को नारी निकेतन छतरपुर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। एक आरोपी अपने आप को सरकारी कर्मचारी बताते हुए पुलिस से भी भिड़ गया।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
शर्मशार कर देने वाली इस घटना के बाद से नौगांव क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि रात्रि के समय पुलिस चौकी का स्टाफ नदारद रहता है। जबकि नौगांव बस स्टैंड में रात भर यात्रीयों का आना जाना होता है। वहीं नौगांव थाना प्रभारी राकेश साहू का कहना है कि महिला के साथ दुराचार करने वाले दानों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 बी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस चौकी की व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कल सुबह छतरपुर आएगा प्रज्ञा का शव, थाईलैंड से आज होगा रवाना
दैनिक भास्कर हिंदी: MP: छतरपुर की बेटी प्रज्ञा की थाईलैंड में मौत, विदेश मंत्री ने दिया मदद का भरोसा
दैनिक भास्कर हिंदी: लगा 14 किलोमीटर लंबा जाम - दस घंटे बद रहा पन्ना छतरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग
दैनिक भास्कर हिंदी: एक इंस्पेक्टर के भरोसे चल रहा है छतरपुर जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग
दैनिक भास्कर हिंदी: इंदौर हनी ट्रेप -आरती दयाल ने आठ माह पहले छतरपुर में पति के खिलाफ दर्ज कराया था दहेज प्रताडऩा का केस