सिंगरौली: बर्डफ्लू रोग के रोकथाम हेतु कुकुट पालको एवं व्यावसाईयो के साथ बैठक आयोजित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिंगरौली: बर्डफ्लू रोग के रोकथाम हेतु कुकुट पालको एवं व्यावसाईयो के साथ बैठक आयोजित

डिजिटल डेस्क, सिंगरौली। सिंगरौली प्रदेश के कुछ जिलो मे बर्डफ्लू के कारण कौओ मे रोग उदभेद एवं मृत्यु की सूचना प्राप्त हो रही है।अपने जिले मे इस बिमारी के रोकथाम हेतु अभी से पहल करना अत्यन्त आवश्यक है उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित कुकुट पालको एवं व्यापारियो मांस बिक्रेताओ की बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन के द्वारा दिया गया। उन्होने कहा कि हम सब को मिलकर इस गंभीर बिमारी को जिले मे रोकना है। कुछ ऐसी जानकारिया प्राप्त हुई है कि अपने जिले मे भी कुछ स्थानो मे कौओ एवं कबूतरो की मृत्यु हुई है जिनके सैम्पल जॉच हेतु राष्ट्रीय उच्च सुरंक्षा रोग अनुसंधान प्रयोग शाला भोपाल भेजा गया।कितु अभी तक जॉच परिणाम प्राप्त नही हुये है। फिर भी हमे सतर्क रहने की आवश्यकता है आम नागरिको तक इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार के माध्यम से दिया जाये कि यदि किसी भी स्थान पर चमगादड़ कौआ, मुर्गी या अन्य पंक्षी मृत अवस्था मे मिले तो उसकी जानकारी सेतत्काल कन्ट्रोल रूम या अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय के डॉ. को सूचित करे। उन्होने कुकुट पालको से कहा कि प्रति दिन पशु चिकित्सक के द्वारा बताये गये गाईड लाईन के अनुसार पोल्ट्री फार्म की साफ सफाई करे। साथ ही जिन वाहनो से इनको एक जगह से दूसरे जगह तक लाने लेजाने का कार्य किया जाता उसकी भी नियमित सफाई की जाये। उन्होने कहा कि अभी हमारे जिले मे ऐसी स्थिति निर्मित नही हुई फिर भी हमे सावधानी बरतने एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बैठक के दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. डीपी तिवारी के द्वारा इस बिमारी के रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध मे विधिवत जानकारी देते हुये आम नागरिको से इस आशय की अपील की गई कि यदि कही भी कऔ, कबूतर, चमगादड़, कुकुट सहित अन्य पंक्षी मृत अवस्था मे दिखे तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम नम्बर 9754513807 या स्वास्थ्य विभाग के डॉ. कल्पना पटेल मो. 9424786370 तथा 7772926596 या 9826476265 या 9993174605 उपरोक्त नम्बर पर जानकारी से अवगत कराया जा सकता है। बैठक के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद ओझा, वन विभाग के एसडीओ सोनमानी, पीडब्ल्यू डी के अधिकारी सहित उपरोक्त समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Created On :   19 Jan 2021 8:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story