महिला आईपीएस के नेतृत्व में एसआईटी करेगी गोंदिया सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच

SIT under the leadership of female IPS will investigate the Gondia gang rape case
महिला आईपीएस के नेतृत्व में एसआईटी करेगी गोंदिया सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच
मुख्यमंत्री शिंदे के निर्देश महिला आईपीएस के नेतृत्व में एसआईटी करेगी गोंदिया सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोंदिया में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच करने का निर्देश दिया है।   मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि गोंदिया की घटना मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना है। एसआईटी इस पूरे प्रकरण की जांच तीव्र गति से करेगी। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देनेवाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक से भी चर्चा की है। मुख्यमंत्री शिंदे ने निर्देश दिया है कि पीड़ित महिला को हर तरह का मेडिकल उपचार उपलब्ध कराया जाए। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित महिला को सभी तरह की मेडिकल सहायक पहुंचाने का निर्देश दिया है।    पीड़ित महिला अपने पति से अलग होकर अपनी बहन के यहां गोंदिया में रहने के लिए गई थी। बीते 30 जुलाई को महिला की अपनी बहन से अनबन हो  गई। इसके बाद वह रात में बहन के घर से गोंदिया जिले के गोरेगांव इलाके में स्थित अपनी मां के घर के लिए निकल पड़ी थी। इस बीच रास्ते में उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया था। महिला को गंभीर हालत में नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Created On :   6 Aug 2022 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story