पति को कुएं में धक्का देकर ऊपर से फेंके पत्थर, मौत

Stone thrown from above by pushing husband into well, death
पति को कुएं में धक्का देकर ऊपर से फेंके पत्थर, मौत
पति को कुएं में धक्का देकर ऊपर से फेंके पत्थर, मौत

पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सोरका गांव की घटना, पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क पृथ्वीपुर  ।  महिला ने पहले नहा रहे पति को कुएं में धक्का दिया, जीवित देखकर ऊपर से खंडा पत्थर फेंके। चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे भाई पर भी पत्थर फेंककर खदेड़ दिया। लहूलुहान पति को इलाज के लिए झांसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ५ अक्टूबर की रात परिजनों ने पृथ्वीपुर थाना में शिकायत की। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सोरका गांव की है।  
पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सोरका गांव में घटना ३ अक्टूबर की है। पीड़ित मूलचंद अहिरवार की ५ अक्टूबर को झांसी में मौत हो गई। मृतक के भाई प्यारे लाल अहिरवार ने पृथ्वीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि ३ अक्टूबर को वह अपने मारनाला वाले कुआं पर मूंगफली उखाड़ रहा था। थोड़ी दूर स्थित कुआं पर मेरा भाई मूलचंद पुत्र तुलसी अहिरवार (४०) नहा रहा था। उसने एक बाल्टी पानी खींचकर अपने ऊपर डाला और जैसे ही दूसरी बाल्टी भरने के लिए कुआं डाली तो पास ही मौजूद मूलचंद की पत्नी सविता उर्फ सुजाता ने पीछे से धक्का दे दिया। जिससे मूलचंद कुएं में गिर गया। कुएं में गिरकर भी जीवित होने के कारण मूलचंद के ऊपर खंडा पत्थर फेकने लगी। मैं चिल्लाया तो मुझे भी पत्थर मारकर भगा दिया। मैंने गांव के लोगों से मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों की मदद से मूलचंद को कुएं से बाहर निकाला। लहूलुहान हालत देख तत्काल इलाज के लिए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन बताया। ऑपरेशन कराने के बाद भी मूलचंद की जान नहीं बची। ५ अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज झांसी में उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से शव लेने के बाद परिजन सोमवार ५ अक्टूबर की रात करीब ९.३० बजे पृथ्वीपुर थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। रात में पुलिस ने धारा १७४ के तहत मामला पंजीबद्ध किया। मंगलवार को तस्दीक के बाद प्रथम दृष्टया मूलचंद की पत्नी सविता उर्फ सुजाता के खिलाफ धारा ३०२ के तहत केस दर्ज किया गया है। 
पारिवारिक कलह हत्या की वजह
मिली जानकारी के अनुसार मूलचंद के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटियां(८ वर्ष, ६ वर्ष) और एक बेटा (३) शामिल हैं। हत्या की वजह पति-पत्नी में अनबन और पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मूलचंद अहिरवार की पत्नी किसी बाहर प्रांत की है। दोनों में अनबन चलती थी। पारिवारिक विवाद होता रहता था। इसी के चलते पति की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Created On :   7 Oct 2020 9:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story