महाराष्ट्र कृषि दिवस पर चूल्हा बंद आंदोलन, किसानों को फसल बीमा नहीं मिला तो रसोई में नहीं जला चूल्हा

Stove closed agitation on Maharashtra Agriculture Day
महाराष्ट्र कृषि दिवस पर चूल्हा बंद आंदोलन, किसानों को फसल बीमा नहीं मिला तो रसोई में नहीं जला चूल्हा
महाराष्ट्र कृषि दिवस पर चूल्हा बंद आंदोलन, किसानों को फसल बीमा नहीं मिला तो रसोई में नहीं जला चूल्हा

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। 1 जुलाई का दिन महाराष्ट्र के किसान भाईयों के लिए खास है, आज महाराष्ट्र कृषि दिवस है, लेकिन किसान पिछले दो साल से फसल बीमा का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें अनुदान नहीं मिला, जिससे नाराज किसानों ने तहसील के खतगव्हाण में बीमा कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कृषि दिवस के मौके पर गुरुवार को किसान संघर्ष समिति ने विरोध में चूल्हा बंद आंदोलन किया। एक दिन खाना नहीं बनाया, किसान अपने परिवार सहित भूखे रहे, हालांकि इस तरह का आंदोलन किसानों ने यहां पहली बार किया है।

Created On :   1 July 2021 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story