सीधी में हैवानियत - महिला से सामूहिक ज्यादती के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला

Straightness in Sidhi - After mass atrocities from women, she put saria in private part
सीधी में हैवानियत - महिला से सामूहिक ज्यादती के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला
सीधी में हैवानियत - महिला से सामूहिक ज्यादती के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला

पीडि़ता की हालत गंभीर, तीन आरोपी गिरफ्तार
डिजिटलय डेस्क सीधी ।
जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार की सनसनीखेज घटना घटी, जिसमें तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट में लोहे का सरिया डालकर लहू लुहान कर दिया गया है। दुराचार की शिकार महिला को गंभीर अवस्था में पहले जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया गया जहां से रीवा रेफर कर दिया गया है। पीडि़त महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 
घटना की शिकायत होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चार वर्ष पहले पति की मौत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ पट्टी में दुकान संचालित कर जीवोपार्जन कर रही थी। शनिवार रात्रि तीन युवकों द्वारा महिला को आवाज देकर पानी की मांग की गई और महिला द्वारा पानी न होने की बात कहने पर तीनों आरोपी झोपड़ी तोड़कर अंदर घुस गये। इस दौरान आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुराचार किया । दरिंदगी की हद तो तब हो गई जब दुराचार के बाद आरोपियों ने महिला के प्रायवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। घटना के बाद रक्तस्त्राव होने लगा जो दूसरे दिन भी जारी रहा। बताया गया है कि पीडि़त महिला को उसकी बहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया ले गई जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर अब रीवा रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि महिला गर्म कपड़े नहीं पहने हुई थी और ठंड से कांप रही थी। पीडि़त महिला की हालत देखकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले द्वारा अपना शाल व जैकेट महिला को पहनाकर रीवा रेफर करवाया गया। अमिलिया पुलिस ने आरोपी लल्लू कोल, भाईलाल पटेल व एक अन्य को  गिरफ्तार किया है। 
इनका कहना है
 तीन आरोपियों के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डालने  का जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। अमिलिया पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीधी
 

Created On :   11 Jan 2021 8:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story