उज्जैन: सशक्त महिला किसान, सशक्त भारत की मजबूत आधारशिला

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
उज्जैन: सशक्त महिला किसान, सशक्त भारत की मजबूत आधारशिला

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। उज्जैन गुरूवार को कृषि विज्ञान केन्द्र (रा.वि.सिं.कृ.वि.वि.) उज्जैन द्वारा संस्था प्रमुख डॉ.आर.पी.शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम देवराखेड़ी में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ.रेखा तिवारी ने ग्रामीण महिलाओं को महिला किसान दिवस की महत्ता समझाते हुए बताया कि कृषि में महिलाओं के सर्वांगीण योगदान को देखते हुए भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है। चूंकि मालवा अंचल में 80 प्रतिशत ग्रामीण महिलाओं की खेती के कार्यों में सहभागिता है, जो कि फसल उत्पादन के सभी चरणों जैसे बुआई, निदाई, गुडाई, कटाई, भण्डारण आदि प्रक्रियाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। डॉ.रेखा तिवारी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को समझाईश दी गई कि वे कृषि संबंधित सभी जानकारियों को समझें व कृषि एवं सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को सार्थक करें। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्था के प्रसार वैज्ञानिक डॉ.एच.आर जाटव ने ग्रामीण महिलाओं को कृषि में महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी एवं उन्हें समझाईश दी कि वे कृषि की नवीन तकनीकी से जुड़े और कृषि कार्यों में अपनी सहभागिता को बढ़ाये। कृषि से जुडे़ निर्णय के सभी चरणों में उनको भी बराबरी की हिस्सेदारी हो, जिसमें वे अपना सामाजिक एवं आर्थिक स्तर बढ़ा सकें। किसान महिला किसान दिवस के आयोजन में संस्था की वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ.मौनी सिंह द्वारा ग्रामीण महिलाओं को उनकी दोहरी जिम्मदारियों घर एवं कृषि दोनों को उत्तम तरीके से सुचारू रूप से चलाने के लिए सराहना की गई एवं आगे नई कृषि तकनीकी सोचने संबंधी आग्रह किया गया। महिला किसान दिवस पर ग्रामीण महिलाओं की भाषण स्पर्धा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने अपनी कृषि में समाज के एवं घर में अपनी भूमिका को विस्तारपूर्वक बताया स्पर्धा के परिणामस्वरूप श्रीमती अयोध्या आंजना का प्रथम, श्रीमती चेनू आंजना को द्वितीय, श्रीमती वर्षा आंजना को तृतीय एवं श्रीमती रेखा आंजना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। आयोजन में कुल 24 लाभार्थी थे जिन्होंने संपूर्ण भागीदारी एवं उत्साह के साथ महिला किसान दिवस में भागीदारी की। आयोजन का संचालन डॉ.रेखा तिवारी एवं आभार प्रदर्शन डॉ.मौनी सिंह द्वारा किया गया।

Created On :   16 Oct 2020 10:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story