- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिंगरौली
- /
- दुधिचुआ खदान में निजी सुरक्षाकर्मी...
दुधिचुआ खदान में निजी सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध मौत - वाहन से कुचल जाने की आशंका
![District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli! District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/no-post.png)
डिजिटल डेस्क सिंगरौली (दुधिचुआ)। दुधिचुआ खदान से बुधवार की सुबह तकरीबन 5 बजे एक निजी सुरक्षा गार्ड को घायल हालत में नेहरू अस्पताल लाया गया। लेकिन उससे पहले ही उसकी संदिग्ध मौत हो गयी। गार्ड पप्पू कुमार झा पिता हरि श्ंकर झा निवासी वैशाली बिहार का रहने वाला था। वह यहां कर कार्यरत निजी सिक्यूरिटी एजेंसी सुरेश प्रताप सिंह सिक्योरिटी एजेंसी में बतौर सुरक्षा गार्ड ड्यूटी कर रहा था। उसका पहचान पत्र भी उससे बरामद हुआ है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा कर्मी दुधिचुआ खदान के ईस्ट सेक्शन में कोल यार्ड नम्बर 10 डम्पिंग यार्ड के पास पाया गया जो किसी भारी वाहन से कुचल जाने से गंभीर रूप से घायला हो गया था। हालांकि वहां के कर्मियों को इस बात की जानकारी नहीं हो पायी है कि वह किस वाहन से टकराया या कुचल गया। घायलावस्था में उसे नेहरू अस्पताल में भर्ती कराने के लिये लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी कोई भी कर्मी नही दे पाया लेकिन कयास लगाए जाते रहे किसी भारी वाहन से टक्कर होने के बाद ही उसकी मौत हुई है।
बना जांच का विषय
दुधिचुआ खदान में छोटी मोटी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। वाहनों और मशीनरी के क्षतिग्रस्त होने से भी दुर्घटनाएं हुई हैं। इस प्रकार अबूझ कारणों से हुई मौत जांच का विषय है। जिस पर परियोजना प्रबंधन को खदान क्षेत्र में सावधानी बरते जाने की जरूरत है। सुरक्षा कर्मियों में साथी के इस प्रकार अज्ञात कारणों से हुई मौत से आक्रोश व्याप्त है। परियोजना में भी कोई कर्मचारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।
इनका कहना है
दुधिचुआ खदान क्षेत्र में एक निजी सुरक्षाकर्मी की मौत होने की जानकारी हुई है। जिसे उपचार के लिये ले जाया गया था लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गयी है। प्राथमिक जानकारी में अभी इतना ही पता चल पाया है कि वह किसी वाहन से टकराया है।
एस के सिंह पीआरओ
Created On :   12 Sep 2019 8:26 AM GMT