बर्थ डे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Teenager raped by mixing sedation medicine in cold drink at birthday party
बर्थ डे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म
नागपुर बर्थ डे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दुष्कर्म की दो वारदातें हुई हैं। एमआईडीसी थानांतर्गत घटित प्रकरण के दौरान आरोपी ने जन्मदिन की पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो वायरल करने और पिता को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करते रहा। वाड़ी थानांतर्गत भी शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। दोनों प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को अदालत में पेश कर उन्हें पीसीआर में लिया गया है।

आरोपी अफजल आलम (22) वैशाली नगर हिंगना रोड निवासी है। उसने परिसर की ही 17 वर्षीय किशोरी को प्रेम संबंधों में फांस लिया। जन्मदिन की पार्टी होने का झांसा देकर मित्र के रूप पर बुलाया। कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलकर किशोरी को पिलाई और उससे दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इस बारे में पुलिस और परिजनों को बताने पर आरोपी ने किशोरी के पिता को जान मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। सितंबर 2020 से अप्रैल 2022 तक किशोरी आरोपी के हाथों ब्लैकमेल होती रही। इस आरोपी उससे दुष्कर्म करते रहा है। इस बीच साहस जुटाकर किशोरी ने परिजनों को घटित प्रकरण की जानकारी दी। जिससे मामला थाने पहुंचा।  प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। घटित वाकये से आरोपी प्रेमी के खिलाफ वाड़ी थाने में मंगलवार को प्रकरण दर्ज किया गया है । पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी है। वह कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है। उसके माता-पिता निजी काम करते हैं। आरोपी दत्तवाड़ी निवासी संघपाल किशोर संकाले (23) भी किसी महाविद्यालय में अध्ययनतर है। शादी का झांसा देकर संघपाल ने प्रेम संबंधों में किशोरी को फांस लिया। इसकी आड़ में उसने 5 दिसंबर 2021 से 28 जून 2022 तक किशोरी से दुष्कर्म किया। इस बीच माता-पिता को इसकी भनक लगी। जिससे दोनों परिवारों में विवाद हो गया। मामला थाने जा पहुंचा। मंगलवार की रात प्रकरण दर्ज कर आरोपी संघपाल को गिरफ्तार किया गया है।
 

Created On :   30 Jun 2022 7:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story