महाराष्ट्र में ठाकरे राज : शिंदे, देसाई, थोरात, राऊत, भुजबल बने मंत्री, न आ सकने पर सोनिया को मलाल

Thackeray Raj in Maharashtra: Shide, Desai, Thorat, Raut, Bhujbal become ministers
महाराष्ट्र में ठाकरे राज : शिंदे, देसाई, थोरात, राऊत, भुजबल बने मंत्री, न आ सकने पर सोनिया को मलाल
महाराष्ट्र में ठाकरे राज : शिंदे, देसाई, थोरात, राऊत, भुजबल बने मंत्री, न आ सकने पर सोनिया को मलाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आखिरकार प्रदेश में महाराष्ट्र विकास आघाडी की सरकार बन गई। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बने हैं। उद्धव महाराष्ट्र के 29 मुख्यमंत्री हैं। गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। दादर के शिवाजी पार्क मैदान पर भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया था। इस मौके पर शिवसेना, कांग्रेस व राकांपा के दो-दो यानी कुल 6 मंत्रियों ने शपथ ली है। शिवसेना से कैबिनेट मंत्री के रूप में पार्टी के विधायक दल नेता एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने शपथ ली। देसाई विधान परिषद के सदस्य हैं। राकांपा से जयंत पाटील और छगन भुजबल ने कैबिनेट मंत्री पद कि शपथ ली। जबकि कांग्रेस की तरफ से बालासाहब थोरात और नितिन राऊत कैबिनेट मंत्री बने हैं। दोनों नेताओं ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी 6 मंत्रियों के पास प्रदेश में पहले की सरकारों में मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव है।

Created On :   28 Nov 2019 3:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story