जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिराया। सोहागी, सिरमौर और मऊगंज थाना क्षेत्र में हुई कार्यवाही।

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अवैध निर्माण पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिराया। सोहागी, सिरमौर और मऊगंज थाना क्षेत्र में हुई कार्यवाही।

डिजीटल डेस्क, रीवा। जघन्य अपराधों में शामिल आरेापियों की सम्पत्तियों को चिन्हित कर अवैध निर्माण तोडऩे की कार्यवाही लगातार चल रही है। सोमवार को सोहागी, सेमरिया और मऊगंज थाना क्षेत्र में यह कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान पांच आरोपियों के मकान, दुकान और निर्माणाधीन मैरिज गार्डन को तोड़ा गया है।

सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्योथर के वार्ड क्रमांक-13 के निवासी श्रीनिवास उर्फ लाला गुप्ता के मकान और मैरिज गार्डन पर प्रशासन का बुलडोजर चला। कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि श्रीनिवास गुप्ता के विरूद्ध चोरी, डकैती, सार्वजनिक सम्पत्ति को हानि पहुंचाने तथा राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं। बताया गया है कि अवैध तरीके से टमस नदी के किनारे चिल्ला में मैरिज गार्डन का निर्माण किया जा रहा था। नगर परिषद द्वारा कई बार नोटिस देने के बावजूद उसके द्वारा अवैध निर्माण कार्य नहीं रोका गया। जिस पर यह कार्यवाही  की गई। इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम त्योंथर पीके पाण्डेय, एसडीओपी समरजीत सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुषमा मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।          

मऊगंज में एक घर तोड़ा -
जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में भी एक कार्यवाही हुई है। यहां विभिन्न मामलों के आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ लवकुश जायसवाल के अवैध मकान को गिराया गया है। इस दौरान एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा सहित मऊगंज एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

संजय के यहां दूसरे दिन भी चली जेसीबी -

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पडऱा मोहल्ले में संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में दूसरे दिन भी जेसीबी चली। दोपहर बाद प्रशासन पूरी तैयारी के साथ पहुंचा और शाम छह बजे तक यहां अतिक्रमित हिस्से को तोड़ा गया। गौरतलब है, कि इस कॉम्प्लेक्स में रविवार को कार्यवाही शुरू की गई थी। लेकिन चार मंजिला भवन होने की वजह से गिराने का काम पूरा नहीं हो पाया था। इसलिए सोमवार को भी यह कार्यवाही की गई। मौके पर सीएसपी मनोज वर्मा सहित सिविल लाइंस, विश्वविद्यालय, सगरा और ट्रैफिक थाना के स्टॉफ के साथ ही पुलिस लाइन का बल भी रहा।

सिरमौर में तीन कार्यवाही -

सिरमौर में दुष्कर्म के आरोपी शिवेन्द्र गुप्ता के अवैध निर्माण को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है। कलेक्टर ने बताया कि शिवेन्द्र गुप्ता द्वारा अनुसूचित जाति की नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। उसे पाक्सो एक्ट तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दण्डित किया जा चुका है। सिरमौर में रोहिणी प्रसाद गुप्ता एवं कैलाश गुप्ता के भी आलीशान भवन में जेसीबी चली। इस दौरान एसडीएम सिरमौर नीलमणि अग्निहोत्री,  एसडीओपी पीएस परस्ते, तहसीलदार जितेन्द्र तिवारी, नायब तहसीलदार रवि श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी केएन सिंह तथा भारी सुरक्षा बल मौके पर मौजूद रहा।
 

Created On :   5 April 2022 10:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story