छुहिया घाटी में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्जन भर यात्री घायल

The bus fell into a ditch uncontrolled in the Chuhiya Valley, a dozen passengers were injured
छुहिया घाटी में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्जन भर यात्री घायल
रीवा में सड़क हादसा -सीधी से आ रही थी बस छुहिया घाटी में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्जन भर यात्री घायल

डिजिटल डेस्क रीवा। सीधी से सतना जा रही बस छुहिया घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। रीवा जिले के गोविंदगढ थाना में हुई इस दुर्घटना में दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उधर घटना के बाद चालक और कंडक्टर मौके से भाग निकले। छुहिया घाटी में बुधवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे यह हादसा   हनुमान मंदिर के समींप मोड़ पर हुआ। टीआई एसएस बघेल ने बताया कि  परिहार ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 19 पी 1092 सीधी से सतना जा रही थी।  छुहिया घाटी में हनुमान मंदिर के पास सड़क में एक बिगड़ा ट्रक खड़ा था। जहां बस अनियंत्रित होकर लगभग 50 फिट गहरी खााई में चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जाकर राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।
ये हैं घायल 
इस घटना में मानवती साहू, मांशी साहू, बृजेश लोनिया, मयंक सिंह, रफीक, सुहानी, सुनीता साकेत, स्वप्रिल, साक्षी लोनिया आदि को चोटें आई है। इनमें से मानवती और सुनीता को गंभीर चोट होने पर उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेजा। जबकि अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोविन्दगढ़ में किया गया।
 

Created On :   27 Oct 2021 8:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story