दर्शनार्थियों की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की मौत, चार लोग घायल।

The car of the visitors overturned after hitting the divider, two killed, four injured.
दर्शनार्थियों की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की मौत, चार लोग घायल।
उत्तरप्रदेश से देवी दर्शन करने गए थे मैहर दर्शनार्थियों की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की मौत, चार लोग घायल।

डिजिटल डेस्क,रीवा। मैहर देवी दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की कार रीवा-प्रयागराज मार्ग पर सोहागी थाना क्षेत्र में स्थित टोला प्लाजा के समींप डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार मालिक और चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। 
जानकारी के अनुसार ये लोग उत्तरप्रदेश से देवी दर्शन के लिए शुक्रवार को मैहर गए थे। देवी दर्शन कर शनिवार की सुबह 10 बजे ये मैहर से वापसी के लिए निकले। दोपहर लगभग 1 बजे जैसे ही ये लोग झिरिया टोल प्लाजा के समींप पहुंचे, उसी समय यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए त्योंथर अस्पताल भेजा। जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 
ये है मृतक-
पुलिस ने बताया, कि मृतकों को कार मालिक गजराज यादव 55 वर्ष निवासी बसवार थाना घूरपुर जिला प्रयागराज एवं चालक कैलाश यादव निवासी कैंट सिटी जिला प्रयागराज (उप्र) शामिल हैं। बताते हैं, कि दोनों अभिन्न मित्र थे। दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
ये हुए घायल-
घायलों में जगन्नाथ पटेल 56 वर्ष, सुरेन्द्र यादव 50 वर्ष, राकेश दुबे 52 वर्ष और बब्लू 32 वर्ष शामिल हैं। बताते हैं, कि इन सभी को गंभीर चोटें हैं। त्योंथर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर इन्हें एसजीएमएच के लिए रेफर किया गया, लेकिन हादसे की जानकारी मिलते ही यूपी से परिजन पहुंच गए, और इन्हें प्रयागराज ले गए।
 

Created On :   16 April 2022 11:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story