जिले में अभी तक 218.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

The district has recorded 218.7 mm average rainfall so far
जिले में अभी तक 218.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 218.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

 डिजिटल डेस्क राजगढ़ | जिले में चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 06 जुलाई तक जिले में 218.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिला भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जीरापुर में 202.0 मिलीमीटर, खिलचीपुर में 128.2, राजगढ़ में 139.0, ब्यावरा में 301.0, नरसिंहगढ़ में 348.0, सारंगपुर में 166.7 और तहसील पचोर में 246.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

गत वर्ष उक्त अवधि में जिले में 162.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें तहसील जीरापुर में 140.4 मिलीमीटर, खिलचीपुर 87.0, राजगढ़ में 75.3, ब्यावरा में 149.6, नरसिंहगढ़ 81.0, सारंगपुर में 378.4 एवं पचोर में 152.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Created On :   6 July 2020 12:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story