राजगढ़: जिले में अभी तक 367.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
राजगढ़: जिले में अभी तक 367.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

डिजिटल डेस्क, राजगढ़। राजगढ़ जिले में चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 10 अगस्त तक जिले में 367.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिला भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जीरापुर में 362.1 मिलीमीटर, खिलचीपुर में 292.2, राजगढ़ में 399.5, ब्यावरा में 421.8, नरसिंहगढ़ में 575.0, सारंगपुर में 215.6 और तहसील पचोर में 305.8 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष उक्त अवधि में जिले में 641.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें तहसील जीरापुर में 754.3 मिलीमीटर, खिलचीपुर 580.0, राजगढ़ में 488.2, ब्यावरा में 657.2, नरसिंहगढ़ 511.0, सारंगपुर में 887.6 एवं पचोर में 553.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Created On :   11 Aug 2020 7:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story