अब तक नहीं हो पाई अधजले कंकाल की पहचान

The half-burnt skeleton could not be identified yet
अब तक नहीं हो पाई अधजले कंकाल की पहचान
नरसिंहपुर अब तक नहीं हो पाई अधजले कंकाल की पहचान

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। सुआतला थाना अंतर्गत एनएच 45 जबलपुर-भोपाल मार्ग में बरघटिया के पास 5 अप्रैल 2022 को मिले अधजले कंकाल की अब तक पहचान नही हो सकी है। पीएम रिपोर्ट में यह जरूर स्पष्ट हो गया है कि यह शव किसी महिला का है, पर उसकी मौत व घटना के संबंध में अब तक कोई भी सुराग नही लग पाया है। पुलिस ने बताया है कि कंकाल के जरूरी अंगों को जांच हेतु एफएसएल लैब सागर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि बरघटिया में घाट पर बने हनुमान मंदिर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में जब ग्रामीणों ने यह अधजला कंकाल देखा तो क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गयी थी। जिस स्थान पर शव मिला था उसके आसपास का हिस्सा भी जला हुआ था। अज्ञात महिला की यह मौत पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
 

Created On :   22 April 2022 8:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story