- Home
- /
- वन्य प्राणी लकडबग्घे के हमले में...
वन्य प्राणी लकडबग्घे के हमले में घायलों को नहीं मिली क्षतिपूर्ति

By - Bhaskar Hindi |24 Nov 2022 1:06 PM IST
पन्ना वन्य प्राणी लकडबग्घे के हमले में घायलों को नहीं मिली क्षतिपूर्ति
डिजिटल डेस्क पन्ना। गुनौर तहसील के ग्राम धरमपुरा निवासी सेवरतिया अपने पति रामसजीवन आदिवासी के साथ क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन लेकर दूसरी बार कलेक्टे्रट पहुंची थी। उन्होंने बताया कि दिनांक ०५ जून २०२२ को गांव में लकडबग्घे ने कई लोगों को घायल किया था। घायलों में वह, उनके पति के अलावा पुत्र श्रीराम और पुत्री पूनम भी शामिल थे। इसमें से तीन घायलों को गुनौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां उनका १२ दिनों तक इलाज चला उन्होंने इलाज से संबधित दस्तावेज वन विभाग के अधिकारियों को दिए थे। उनका कई दिनों का मजदूरी का नुकसान हुआ। क्षतिपूर्ति के लिए वह कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
Created On :   24 Nov 2022 6:36 PM IST
Next Story