'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड' में 14 माह के बालक यशस्वी का नाम हुआ दर्ज।

26 देश के राष्ट्रीय ध्वजो को एक बार में पहचाना 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड' में 14 माह के बालक यशस्वी का नाम हुआ दर्ज।

डिजिटल डेस्क, रीवा। यह बात सही है, कि अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता। ऐसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया है 14 माह के यशस्वी ने इस बच्चे ने अपनी उम्र के हिसाब से बड़ा कारनामा कर दिखाया है।
इस मासूम ने याददाश्त का ऐसा अद्भुत परिचय दिया कि "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड" में उसका नाम दर्ज हो गया। यशस्वी ने 26 देश के राष्ट्रीय ध्वज को एक बार में पहचान कर इसमें अपनी जगह बनाई है। शहर के समान्य निवासी मिश्रा परिवार के बालक यशस्वी एस मिश्रा की विलक्षण प्रतिभा को देखकर लंदन की प्रतिष्ठित संस्था "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड" में यशस्वी का नाम दर्ज करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया गया है।  

परिवार के लिए गौरव की बात-

समान्य निवासी संजय मिश्रा एवं शिवानी मिश्रा के पुत्र यशस्वी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। इतनी कम उम्र में याददाश्त की ऐसी अद्भुत मिसाल देखकर यशस्वी के दादा अवनीश कुमार मिश्रा (प्राचार्य शाउमावि दुआरी) कहते हैं, कि पूरे परिवार के लिए जहां यह गौरव की बात है, वहीं समूचे विंध्य का सम्मान है।

और नाम करेगा रोशन-

यशस्वी के माता-पिता ने कहा कि इसकी इस प्रतिभा पर हमें गर्व है। हम चाहते हैं, कि आगे भी हमारा बेटा अपनी प्रतिभा से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करे, इसके लिए और प्रेरित किया जाएगा।
 

Created On :   15 April 2022 11:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story