- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- राजगढ़
- /
- श्री मनीष की शहादत पर प्रदेशवासियों...
श्री मनीष की शहादत पर प्रदेशवासियों को गर्व है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
By - Bhaskar Hindi |24 Aug 2020 10:22 AM GMT
श्री मनीष की शहादत पर प्रदेशवासियों को गर्व है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
डिजिटल डेस्क, राजगढ़। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले के खुजनेर के निवासी श्री मनीष कारपेंटर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कश्मीर के बारामुला के पास भारत के सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए राष्ट्रभक्त श्री मनीष को सुचारू उपचार के बाद भी नहीं बचाया जा सका। उन्होंने साहस के साथ हमलावरों पर जवाबी गोलीबारी करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। मध्यप्रेदश की माटी के इस सपूत पर प्रदेशवासियों को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री मनीष कारपेंटर की शहादत को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
Created On :   24 Aug 2020 9:32 AM GMT
Next Story