- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- The post of Rajneesh - Assistant Director, DGCA of Singrauli was under the protection of Trump
दैनिक भास्कर हिंदी: ट्रंप की सुरक्षा में था सिंगरौली के रजनीश - असिस्टेंट डायरेक्टर डीजीसीए के पद दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात हैं

डिजिटल डेस्क सिंगरौली वैढऩ। आपको जानकर सुखद अनुभव होगा कि नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम के तहत भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अगुवाई में सिंगरौली की मेधा रजनीश पांडेय ने भी अपनी सेवाएं दी। दिल्ली एयरपोर्ट में विश्व के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले अमेरिकी जहाज एयरफोर्स वन की सुरक्षित लैडिंग से लेकर उसके टेकऑफ तक रजनीश ने अपना काम बखूबी निभाया। रजनीश, असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर डीजीसीए विभाग में पदस्थ हैं। रजनीश पांडेय की हाईस्कूल तक की शिक्षा अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ तहसील के छोटे से गांव बेनीबारी में हुई। रजनीश पांडे के पिता प्यारेलाल पांडेय बेनीबारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। आगे की पढ़ाई के लिए रजनीश अपने मामा शशिधर गर्ग के घर सिंगरौली विंध्यनगर आ गए और यहीं रहकर सरस्वती शिशु मंदिर विंध्यनगर में कक्षा ग्यारहवीं के गणित संकाय में दाखिला ले लिया। मामा के संरक्षण और देखभाल में अपनी पढ़ाई करते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 91 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। तत्पश्चात बीई करने के लिए शासकीय कॉलेज यूआईटी आरजीपीवी भोपाल में दाखिला लिया और एमटेक गोल्ड मेडलिस्ट हुए। सन 2013 की संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा जो कि भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय विभाग के लिए थी, में सिलेक्ट हुए। आज वे पदोन्नत होकर असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उनकी पहली पोस्टिंग मुंबई के सांताक्रूज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में हुई। फिलहाल वे दिल्ली में पदस्थ हैं।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: सिंगरौली में 6 महीने से ज्यादा नहीं रहा एसपी का कार्यकाल
दैनिक भास्कर हिंदी: सिंगरौली भाजपा विधायक पुत्र ने मंडल अध्यक्ष को पीटा
दैनिक भास्कर हिंदी: अशोक नगर से नौकरी दिलाने के बहाने सिंगरौली लाकर महिला से किया दुष्कृत्य
दैनिक भास्कर हिंदी: सिंगरौली के फुटकर सब्जी विक्रेताओं की शिफ्टिंग पर करो विचार
दैनिक भास्कर हिंदी: सीएम हेल्पलाइन निराकरण में सिंगरौली टॉप पर सर्वाधिक ग्रेडिंग वेटेज प्राप्त किया