चोर को पहचान लिया था, इसलिए कर दी हत्या -आरोपी ने पहले महिला से दुष्कर्म किया

The thief was identified, so murdered - the accused raped the first woman
चोर को पहचान लिया था, इसलिए कर दी हत्या -आरोपी ने पहले महिला से दुष्कर्म किया
चोर को पहचान लिया था, इसलिए कर दी हत्या -आरोपी ने पहले महिला से दुष्कर्म किया

 डिजिटल डेस्क छतरपुर । शाहगढ़ निवासी 50 वर्षीय महिला राजकुमारी जैन पति सुमत कुमार जेन की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी कुमार सौरभ व एडीशनल एसपी जयराज कुबेर ने अंधी हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या उसी के गांव के 19 वर्षीय युवक मान सिंह लोधी ने की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को मौना सैया के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के घर में चोरी करने के लिए घुसा था। लेकिन महिला ने चोर मान सिंह को पहचान लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तभी मान सिंह ने उनका गला दबाकर जमीन में पटक दिया। उसके बाद जेब में पहले से रखी स्टोन डाई पावडर महिला को सुंघा दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही आरोपी मानसिंह ने महिला के साथ दुराचार किया। उसके बाद ब्लेड से गला रेत कर महिला को मौत के घाट उतारकर  मौके से फरार हो गया।
नकदी व जेवरात जब्त 
 महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी मान सिंह ने महिला के घर में जमकर लूटपाट करते हुए अलमारी में रखे 57 हजार रुपए नकद, सोने चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।
जंगल में काट रहा था फरारी 
 अंधी हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम के सदस्यों ने जब मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि गांव का युवक मान सिंह घटना दिनांक से अपने घर से गायब है। बाद में पुलिस ने उसे मोना सैया के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
 

Created On :   26 Feb 2020 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story