कुएं में विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप

There was a stir after the body of the married woman was found in the well
कुएं में विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप
दिग्रस कुएं में विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप

डिजिटल डेस्क, दिग्रस. मायके आयी विवाहिता का शव एक खेत के कुएं में मिलने से खलबली मच गई। यह घटना दिग्रस तहसील के ग्राम मांडवा में बुधवार 10 अगस्त की रात 11 बजे उजागर हुई। मृतका का नाम आर्णी तहसील के कुरहा भूमनी निवासी ईश्वरी विशाल चिंचे (21) बताया गया है। 4 माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। 2 दिन पहले वह मायके आयी थी। जिसके बाद अचानक लापता हो गई थी। जिससे परिजनों ने ईश्वरी को ढूंढना शुरू किया था। जिसके बाद 10 अगस्त की रात 11 बजे ईश्वरी का शव मांडवा गांव के एक खेत में स्थित कुएं में पाया गया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर दिग्रस ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद ईश्वरी के मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। दिग्रस पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच थानेदार धर्मराज साेनुने के मार्गदर्शन में चल रही है। 

 

Created On :   13 Aug 2022 2:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story