पांच मिनट की आंधी, 30 मकानों की तबाही

Five-minute storm, destruction of 30 houses
पांच मिनट की आंधी, 30 मकानों की तबाही
दिग्रस पांच मिनट की आंधी, 30 मकानों की तबाही

डिजिटल डेस्क, दिग्रस। तहसील के तूपटाकली गांव में बुधवार की रात मात्र 5 मिनट की आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई।  गांव के 30 घरों के टीन उड़ गए। जिसके चलते घर में रखी सामग्री भीग गई। रातभर गांव में अंधेरा छाया रहा। कैसे तैसे ग्रामीणों ने रात गुजारी। गुरुवार की सुबह उड़े हुए टीन की तलाश करने पर कुछ लोगों के टीन मिले तो कुछ लोगों को नई छत का इंतजाम करने की नौबत आयी है। उड़े हुए टीन कुछ बिजली तार से झुलते नजर आए। यही नहींं घर की छत पर लगाया हुआ पंखे भी नीचे आ गिरे। गांव के निवासी पवन ठोंबरे के घर की छत के सभी टीन उड़ गए। जिसके कारण घर में रखे प्याज, गेंहू, ज्वार, इलेक्ट्रानिकसामग्री का नुकसान हुआ। भीमराव साबले के घर के पूरे टीन उड़ गए। जिसके चलते उनका भी नुकसान हुआ है। यही हालत  शेषराव देशपांडे के घर की रही। इसके अलावा नरेंद्र देशमुख, सुनील ठाकरे, अण्णासाहेब गावंडे, सुरेश सोलंकी समेत 30 लोगों के घरों के टीन उड़ गए। उनका बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी मिलते ही तूपटाकली पटवारी साबले ने गुरुवार की सुबह गांव पहुंचकर पंचनामा बनाया है। जिसकी जानकारी तहसीलदार को दी गई है। उनकी रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन कक्ष को भेजी गई है। जिससे सरकरी सहायता कब मिलेगी इसका इंतजार ग्रामवासी कर रहे हैं।

Created On :   3 Jun 2022 2:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story