इस बार ऑनलाईन होगा कजरी महोत्सव, हर साल सावन में होता है आयोजित

This time the Kajri Festival will be held online
इस बार ऑनलाईन होगा कजरी महोत्सव, हर साल सावन में होता है आयोजित
इस बार ऑनलाईन होगा कजरी महोत्सव, हर साल सावन में होता है आयोजित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संक्रमण की मार रोजी रोटी पर ही नहीं तीज त्योहारों पर भी पड़ रही है। मुंबई में इस साल "कजरी महोत्सव’ का आयोजन भी ऑनलाइन होगा। आयोजकों को उम्मीद है कि परंपरागत लोकगीत और नई तकनीक का संगम लोगों को रास आएगा। सामाजिक संस्कृति संस्था "अभियान’ पिछले डेढ़ दशक से सावन के महीने में मुंबई, ठाणे, पालघर, पनवेल और कल्याण इलाकों में कजरी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है।सावल के महिने में उत्तर भारत में गायी जाने वाली कजरी लोगों को खूब भाती है। इसलिए हर साल हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण और उसके चलते लगे लॉकडाउन ने आयोजन की राह में मुश्किल खड़ी कर दी। मुंबई भाजपा के महामंत्री व अभियान के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कहा कि कजरी महोत्सव ने महानगर की संस्कृति को लोक जीवन से जोड़ा है। इसीलिए सावन नजदीक आते ही लोगों ने संस्था से संपर्क कर आयोजन के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। लोगो की इसी उत्सुकता को देखते हुए ऑनलाइन आयोजन का फैसला किया गया। 1 अगस्त से 10 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम में 10 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। हर जगह 10 महिलाओं को ही इकट्ठा होने की इजाजत दी जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखा जाएगा। गूगल पर होने वाले कार्यक्रम से 200 गणमान्य सीधे जुडेंगे और आम लोग फेसबुक और यूट्यूब पर कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। 

यूपी बिहार से जुड़ेंगे गायक, गायिकाएं

अमरजीत मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में कुछ गायक गायिका यूपी-बिहार से भी जुड़ेंगे। संस्था की ओर से गाने में निपुण घरेलू महिलाओं की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें अव्वल रहने वाली महिलाओं को कार्यक्रम में भी ऑनलाइन गाने का मौका मिलेगा। महिलाओं के अड़ोस-पड़ोस में रहने वाली उनकी सहेलियां भी उनके साथ बैठकर सुर में सुर मिला सकेंगी।  
 

Created On :   24 July 2020 4:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story