नगर में युवा जनता दल यूनाइटेड के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra taken out by Yuva Janata Dal United in the city
नगर में युवा जनता दल यूनाइटेड के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
भदोही नगर में युवा जनता दल यूनाइटेड के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

डिजिटल डेस्क, भदोही। नगर के फूलन देवी तिराहे से नई बाजार चौराहे तक शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवा जनता दल यूनाइटेड द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा पद यात्रा स्वामी विवेकानंद चौराहा पर पहुंचा तो उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का समापन किया गया। 
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के दौरान बीच बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। जो लोगों के सम्मोहन का कारण बना रहा। युवाओं ने अपना देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत करके लोगों को आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियन आदर्श शुक्ला ने युवाओं को खेल और क्षेत्रों में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के आयोजक युवा जेड यू के प्रदेश महासचिव डीएम सिंह गहरवार ने भदोही में एक चौराहे पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की देश प्रथम की भावना ही देश को नई ऊंचाई पर ला सकता है।विशिष्ट अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने लोगों को आभार व्यक्त किया 
इस मौके पर मुख्य रूप से विमल धर दुबे, पंकज सिंह, अरविंद सरोज, अभिषेक सिंह, प्रियांशु सिंह, आदर्श पांडेय, धीरज दुबे, बदरे आलम, कैफ, अमित पांडेय, लवकेश सिंह, राजकुमार सिंह, दवन, अशोक शर्मा, बसंत लाल, शुभम सिंह, शिव नरेश, किशन, प्रभाकर, सुशील पाठक, महेंद्र यादव आदि सैकड़ों युवा कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए, अंत में राष्ट्रगान करके कार्यक्रम का समापन किया गया।

Created On :   13 Aug 2022 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story