एक साथ सात कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खड़े होकर खाया जहर, कंपनी के मालिक के नए फरमान के बाद उठाया कदम, अब ऐसे हैं हालात

एक साथ सात कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खड़े होकर खाया जहर, कंपनी के मालिक के नए फरमान के बाद उठाया कदम, अब ऐसे हैं हालात
मध्यप्रदेश एक साथ सात कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खड़े होकर खाया जहर, कंपनी के मालिक के नए फरमान के बाद उठाया कदम, अब ऐसे हैं हालात

डिजिटल डेस्क,भोपाल।  इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक फैक्ट्री में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने एक साथ जहर खा लिया। जिन्हें साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अब सभी की हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि सातों कर्मचारियों को अचानक कंपनी मालिक ने बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से सभी सातों कर्मचारी डिप्रेशन में थे, इसके बाद यह कदम उठाया।

यह मामला इंदौर के परदेशी पुरा थाना क्षैत्र की अजमेरा वायर कंपनी का है जो मॉड्यूलर किचन के सामान बनाने का काम करती है। इस कंपनी में करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक पनीत अजमेरा और रवि बापना ने दो दिन पहले ही अचानक सातों कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। जिससे कर्मचारी नाराज हो गए। कंपनी से बाहर निकाले जाने वाले कर्मचारियों में देवीलाल करेडिया, जमनाधार विश्वकर्मा, राजेश मेमियोरिया, दीपक सिंह, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया और शेखर वर्मा शामिल हैं।

डिप्रेशन में थे कर्मचारी

कंपनी से बाहर किए जाने को लेकर मालिक ने कर्मचारियों से कहा कि अब आपके लिए कंपनी में कोई काम नहीं है। बता दें ये सातों कर्मचारी बीते 20 सालों से इसी कंपनी में काम कर रहे थे। कंपनी के बाहर निकाले जाने के बाद सभी डिप्रेशन में आ गए थे जिसके चलते आज सुबह सभी कर्मचारी कंपनी के गेट के सामने पंहुचे और जहर खा लिया। कर्मचारी अभी एमवाए अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पंहुची। जांच अधिकारी अजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि पिछले सात महीनों से कंपनी का काम बंद था। कंपनी मालिक ने सात महीनों से कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया था। और सातों कर्मचारियों को बाणगंगा की में स्थित दूसरी फैक्ट्री में काम करने के लिए शिफ्ट कर दिया था। इसी कारण से कर्मचारियों ने जहर का सेवन कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी सभी कर्मचारियों का इलाज चल रहा है सभी के बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Created On :   1 Sep 2022 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story