पत्नी के नाम ले रखा था कर्ज, साली और सास के साथ मिलकर पति की पिटाई

Took debt in the name of wife, beating husband along with sister-in-law and mother-in-law
पत्नी के नाम ले रखा था कर्ज, साली और सास के साथ मिलकर पति की पिटाई
पत्नी के नाम ले रखा था कर्ज, साली और सास के साथ मिलकर पति की पिटाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कर्ज वसूली के मामले में उस समय गंभीर मोड़ आ गया, जब पति की पत्नी, साली और सास ने पिटाई कर दी और एक पैर की हड्डी और दो अंगुलियां तोड़ दीं। मानकापुर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। 

पत्नी के नाम पर 4.10 लाख का कर्ज लिया है
रॉबिन अभय सिंह (37), न्यू मानकापुर निवासी है। मलिया नामक महिला से उसका प्रेम विवाह हुआ है। उन्हें योहान नामक 5 वर्ष का पुत्र है। रॉबिन और मलिया के बीच घरेलू कारणों को लेकर मनमुटाव जारी है। वह अपनी मां नफीस वसीम मोहम्मद के घर ताज नगर झोपड़पट्टी में रहती है। रॉबिन ने पत्नी के नाम पर 4 लाख 10 हजार रुपए का कर्ज लिया था। वह प्रति माह 15 हजार रुपए किस्त भी चुका रहा है। 10 जुलाई 2021 को मलिया ने फोन कर रॉबिन को अपनी मां के घर बुलाया और कर्ज को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की तथा उससे कर्ज की पूरी रकम मांगी।

विवाद को मोबाइल में रिकॉर्ड करने पर पीटा
इस दौरान रॉबिन विवाद और मारने की धमकी देने की बातें अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था। इससे तैश में आई मलिया ने अपनी बहन राहिला (27) की मदद से उसका हाथ मरोड़ दिया और जमीन पर गिराने के बाद उसकी लात-घूंसों से पिटाई करने लगी। इस दौरान सास नफीस, रॉबिन के पैर पर कूदने लगी थी, जिससे रॉबिन के एक पैर और एक हाथ की दो अंगुलियों की हड्डियां टूट गईं।

अस्पताल में भर्ती : गंभीर हालत में रॉबिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में  सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता ठाकरे द्वारा प्रकरण में हस्तक्षेप करने के बाद रॉबिन की पत्नी, सास और साली के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है।
 

Created On :   27 July 2021 6:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story