प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी,तीन की मौत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रीवा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी,तीन की मौत

डिजिटल डेस्क,रीवा। देवी की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालु बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ये श्रद्धालु ट्रेक्टर-ट्राली में सवार थे। अनियंत्रित ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि 13 लोगों को ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हे संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रेफर किया गया,जबकि सामान्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के बमुरिहा और चन्द्रमउली गांव के लोग नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर के समींप स्थित देवलहा नदी प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। जहां से रात लगभग एक बजे जब लौट रहे थे तो सुमेधा गांव के समींप ट्रेक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में राजेश उर्फ राकेश कुशवाहा  निवासी बमुरिहा एवं अश्वनी कुशवाहा निवासी चन्द्रमउली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामउजागर विश्वकर्मा निवासी बमुरिहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज में मृत घोषित किया गया।

चार-चार लाख की अनुग्रह सहायता

कलेक्टर मनोज पुष्प ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजन को पांच-पांच हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता प्रदान की गई है। मृतक के वारिसों को अनुग्रह सहायता के रुप में चार-चार लाख रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। वहीं घायलों के स्वास्थ्य पर चिकित्सक लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Created On :   6 Oct 2022 12:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story