- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- गिट्टी से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी,...
गिट्टी से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, दो मासूमों की मौत, चार घायल
![Trolley loaded with stones overturned, two dead, four injured Trolley loaded with stones overturned, two dead, four injured](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/04/trolley-loaded-with-stones-overturned-two-dead-four-injured_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, बकस्वाहा। मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर स्थिति जामुनझिरी रोड पर गिट्टी से भरा टेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो मासूमों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मां सहित तीन घायल परिवार की आर्थिक हालात खराब।
क्या है मामला
आज सुबह बकस्वाहा से गिट्टी भरकर जा रहा धरमपुरा सरपंच गोपाल यादव का ट्रेक्टर जा रहा था। इसी ट्राली में मन्नू अहिरवार ने अपने परिवार को गांव भेजने के लिए सवार करवा दिया। मन्नू अहिरवार अपने परिवार को ट्रेक्टर में सवार कर वापिस लौट आया, थोड़ी देर बाद ही मन्नू को जानकारी लगी कि जामुन झिरी रोड पर कोई ट्रेक्टर पल्टा है। यह सुनते ही मन्नू अहिरवार को लगा कि ऐसा न हो कि जिस ट्रेक्टर पर उसने पूरा अपना परिवार भेजा वो पलट गया हो। मन्नू ने जामुनझिरी रोड पर पहुंचा जहां उसने देखा कि यह वही ट्रेक्टर है, जिसमें उसने अपने परिवार को धरमपुरा अपने घर जाने के लिये सवार करवाया था। बदहवास मन्नू अहिरवार चीखते चिल्लाता ट्राली के नीचे दबे बच्चों को बचाने की गुहार लगाने लगा। आसपास के लोगों की मदद से बच्चों को ट्राली के नीचे से निकाला गया पर तब तक देर हो चुकी थी। लोगों ने दो बच्चे और मां को तो बच लिया पर 2 बच्चों ने दम तोड़ दिया।
जेसीबी की मदद से निकाला गया
घटना की जानकारी लगते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे बक्सवाहा नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी, तहसीलदार झाम सिंह सहित अन्य लोगों ने जेसीबी की मदद से गिट्टी से भरे पल्टे ट्रेक्टर ट्राली में दबे मन्नू अहिरवार के परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। ट्राली के नीचे दबे लीला पति मन्नू अहिरवार उम्र 35 वर्ष पुत्र - राजकुमार अहिरवार उम्र - 12 वर्ष, पुत्र - मुकेश अहिरवार उम्र - 10 वर्ष, पुत्री - सोनम अहिरवार उम्र - 6 वर्ष, पुत्र - रामप्रसाद अहिरवार 3 वर्ष को गिट्टी तुरंत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बकस्वाहा पहुँचाया गया यहाँ उपस्तिथ बीएमओ लखन लाल अहिरवार ने मन्नू अहिरवार के दोनों पुत्र राजकुमार अहिरवार उम्र 12 वर्ष वा रामप्रसाद अहिरवार 3 वर्ष को मृत घोषित कर दिया तथा घायल लीला बाई, मुकेश, सोनम का इलाज शुरु किया।
Created On :   15 April 2019 11:40 AM GMT