तेल्हारा में पौने दो लाख का गुटखा जब्त

Two lakh gutkha seized in Telhara
तेल्हारा में पौने दो लाख का गुटखा जब्त
कार्रवाई तेल्हारा में पौने दो लाख का गुटखा जब्त

डिजिटल डेस्क, तेल्हारा। अकोट उपविभागीय पुलिस अधिकारी को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर तेल्हारा की गोपाल टाकिज के पिछे स्थित एक मकान से पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर लगभग 1 लाख 78 हजार 600 रूपए का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। सुबह 11 बजे के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। कार्रवाई में पुलिस को विभिन्न कंपनी का प्रतिबंधित गुटखा मिला जो जब्त किया गया। जब्त माल की कुल कीमत 1,78,600 आंकी गई है। इस मामले में आरोपी रवी हरिश्चंद्र फुलवंदे (27) पर धारा 328,188,22,273 तथा सहधारा अन्न सुरक्षा माणक कानून 2006 की धारा 59 नुसार अपराध दर्ज किया गया है। 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी ने अपने घर में प्रतिबंधित गुटखे का स्टाक कर रखा है यह खुफिया जानकारी अकोट उपविभागीय पुलिस अधिकारी को प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस बल ने आरोपी के घर पर तलाशी ली जिसमें विमल पान मसाला के 12 नीले रंग के कट्‌टे हर   कट्‌टे में 50 पैक्ड पैकेट्स, प्रति पैकेट कीमत 187 रूपए कुल 600 पैकेट्स जिसकी कीमत 1,12000 रूपए आंकी गई, तंबाकु के सफेद रंग के कट्‌टे में कुल 600 पैकेट्स जसिकी कीमत 19800 रूपए, पान मसाला के 260 पैकेटस प्रति पैकेट की कीमत 150 रूपए मिलाकर जिसकी कीमत 39,000 रूपए प्रतिबंधित गुटखे के 260 पैकेट्स जसिकी कीमत 7,800 रूपए हो रही है। कुल जब्त माल की कीमत 1,78,600 रूपए हो रही है। पुलिस ने जब्त किया है। मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक धामोले को सौंपी गई है। 

Created On :   1 March 2022 7:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story