महिला को खेत से अपहरण कर किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

महिला को खेत से अपहरण कर किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
महिला को खेत से अपहरण कर किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
महिला को खेत से अपहरण कर किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। जिले भर के लोग नए वर्ष की खुशियां और पार्टियां मनाने में लगे थे, तभी छतरपुर के बकस्वाहा समीपस्थ ग्राम कसेरा में खेत से दो आरोपियों ने एक महिला को अगवा कर लिया। इसके बाद लगातार कईं घंटो तक आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। यहां परिजन महिला की तलाश में जुटे थे और न मिलने पर परिजनों ने  मामले की सूचना पुलिस को दी। 

ग्राम कसेरा निवासी महिला रोज की भांति नये साल को भी खेत पर चारा लेने गई थी, इसी बीच मौका पाकर गांव के ही विजय ठाकुर और कल्लू ने महिला को अगवा कर लिया और नशीली दवा पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने समय पर घर ना आने के बाद महिला की खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी। साथ ही अपने स्तर पर की गई खोजबीन से अपहरण के 36 घंटे बाद परिजनों ने महिला को देर रात जंगल में बेहोश हालत में पाया।

परिजनों की तलाश से मिली महिला के साथ परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की जगह अपहरण तथा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जिस पर थाना पुलिस ने  376, 506 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किये गये आरोपी ने बताया कि हम लोगों के बीच प्यार था, यह सब बहुत पहले से चल रहा है, इस तरह से हमारा मिलना जुलना होता रहता था। आरोपी ने यह भी बताया कि अभी महिला के पास मेरा ही दिया मोबाइल है, जिससे वह बात करती थी।

इस मामले में एसडीओपी पीके सारस्वत ने कहा कि बकस्वाहा के कसेरा से जो मामला आया है, वहां महिला के घर आरोपी का आन-जाना था। आरोपी बहला फुसला कर महिला को अपने साथ खेत से ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म किया।                                    -

Created On :   3 Jan 2018 6:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story