तेंदुए की खाल और हड्डियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, किया था तेंदुए का शिकार

तेंदुए की खाल और हड्डियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, किया था तेंदुए का शिकार

डिजिटल डेस्क, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में वन्य तस्करी के मामले में पुलिस और वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल और हड्डियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक नेपाल बॉर्डर पर खाल और हड्डियां बेचने की फिराक में घूम रहे थे। जिस दौरान पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

कैसे हुई गिरफ्तारी 

शुक्रवार को पुलिस और वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिसकर्मी आर्मीस्कूल नैनीसैनी रोड पर गश्त के लिए निकले। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध नजर आ रहे दो युवकों की तलाशी ली। टीम ने उनके पास से तेंदुए की एक खाल और 2.116 किलो हड्डियां बरामद की। जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ में जुटी पुलिस 

पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दीवान सिंह (45) निवासी ग्राम कटियानी और नरेंद्र सिंह (39) निवासी ग्राम रज्यूड़ा गौरीहाट, पिथौरागढ़ बताया। आरोपियों ने बताया कि करीब 2 महीने पहले इन्होंने तेन्दुए का शिकार किया था।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियन के तहत मामला दर्ज

वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन दोनों आरोपियों के ऊपर वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरा मामला वन विभाग से जुड़ा होने के कारण इसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा। 

 

Created On :   9 Jun 2018 8:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story