पुदुचेरी के विकास का पैसा नारायण स्वामी की सरकार ने गांधी परिवार की सेवा में दिल्ली भेज दिया- अमित शाह

Union Home Minister Amit Shah addresses election rally in Puducherry
पुदुचेरी के विकास का पैसा नारायण स्वामी की सरकार ने गांधी परिवार की सेवा में दिल्ली भेज दिया- अमित शाह
पुदुचेरी के विकास का पैसा नारायण स्वामी की सरकार ने गांधी परिवार की सेवा में दिल्ली भेज दिया- अमित शाह

डिजिटल डेस्क, पुदुचेरी। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) आज पुदुच्चेरी दौरे पर हैं. उन्होंने कराइकल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है। अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर मैं कहता हूं कि अगले चुनाव में पुदुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

शाह ने कहा, ये पुदुचेरी की भूमि बहुत पवित्र भूमि है। यहां पर कई बार महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने कई बार लंबे समय तक निवास किया और श्री अरविंदो ने जब आध्यात्मिक यात्रा शुरू की तो पुदुचेरी को ही पसंद करके अपना आगे का जीवन की यात्रा को इस स्थान पर से आगे बढ़ाया। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से हम प्रयासशील थे कि पुदुचेरी पूरे देश में मॉडल राज्य बने।

गृहमंत्री शाह ने कहा प्रधानमंत्री जी ने 115 ये ज्यादा योजनाएं यहां के लिए भेजकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कदम बढ़ाए। लेकिन यहां की सरकार ने इन योजनाओं को जमीन पर उतरने नहीं दिया। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने उनकी सरकार को यहां गिराया। अरे, आपने मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति बनाया था जो अपने सर्वोच्च नेता के सामने ट्रांसलेशन में भी झूठ बोले, ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया। इतने सारे बड़े-बड़े नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी वंशवाद और परिवारवाद के कारण केवल पुदुचेरी में नहीं, बल्कि पूरे देशभर में बिखर रही है। 

उन्होंने आगे कहा, पुदुचेरी में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी की सरकार ने किया। 15,000 करोड़ रुपये भारत सरकार ने यहां के विकास के लिए भेजे। क्या आपके गांवों में ये पैसा आया है? नारायणसामी की सरकार ने ये 15,000 करोड़ रुपये गांधी परिवार के सेवा में दिल्ली भेज दिया। स्थानीय निकाय के चुनाव लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आप बताइये ये चुनाव होने चाहिए या नहीं? लेकिन यहां 14 वर्षों से हाईकोर्ट के कहने के बाद भी निकाय चुनाव नहीं हुए। क्योंकि उन्हें डर था कि चुनाव हुआ तो भाजपा का कमल यहां खिल जाएगा।

शाह ने कहा, नरेन्द्र मोदी जी की केंद्र सरकार ने पुदुचेरी के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं। पुदुचेरी के अंदर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उड़ान योजना के तहत बेंगलुरु और हैदराबाद से पुदुचेरी को जोड़ा गया है। अभी-अभी 25 तारीख को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक छोटे पोर्ट का भूमिपूजन करके यहां पर जो सागर किनारे रहने वाले लोग हैं उनके विकास के लिए एक बहुत बड़ा रास्ता खोला है। ये पोर्ट 2009 से बंद था, अब बहुत जल्दी ही शुरू होने जो रहा है।

शाह ने कहा, मैं पुदुचेरी की जनता को पूछना चाहता हूं- जिस पार्टी के नेता चार टर्म से लोकसभा में है, उसको ये भी मालूम नहीं है कि दो साल से देश में मत्स्य पालन विभाग शुरू हो चुका है। वो पार्टी पुदुचेरी का कल्याण कर सकती है? मत्स्य पालन के महत्वपूर्ण इंफ्रस्ट्रक्चर की खामियों को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा हमारे पुदुचेरी को मिलने वाला है। मैं पुदुचेरी की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप NDA सरकार बनाइए, 2022 आजादी के 75 साल जब होंगे तब यहां पर हर गरीब के घर में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का काम भाजपा सरकार करेगी।

शाह ने कहा, आज मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जब सीएम थे तब भी तमिल नहीं सीख पाएं, पीएम हैं फिर भी उन्होंने कहा है कि मैं तमिल सीखना चाहता हूं और तमिल भाइयों से तमिल भाषा में बात करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री जी ने पुदुचेरी को BEST बनाने की बात कही है। B- Business Hub E- Education Hub S- Spiritual Hub T- Tourism Hub BEST के चारों शब्द ही पुदुचेरी के विकास की नींव हैं। इसके आधार पर पुदुचेरी को देश का गहना बनाने का काम भाजपा सरकार करेगी।

Created On :   28 Feb 2021 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story