- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- गोवंश से अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी...
गोवंश से अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

By - Ankita Rai |13 Jan 2022 6:38 AM GMT
रीवा गोवंश से अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार
डिजिटस डेस्क रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र में गोवंश से अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीआई सुनील गुप्ता ने बताया कि गुलाबनगर निवासी शालिग राम जायसवाल ने गुरूवार को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार की शाम लगभग सात बजे वह अपनी भूसा की दुकान के पास गाय व बछिया को बांधकर घर चला गया था। गुरूवार की सुबह जब वह वहां पहुंचा तो बछिया रक्तरंजित थी। गोवंश के साथ गलत काम (अप्राकृतिक कृत्य) किया गया है। जिस पर धारा ३७७ का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान पता चला कि यह कृत्य आरोपी कमलेश रावत३८ साल निवासी बडखडा थाना चुरहट जिला सीधी ने किया है, जिसे गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया।
Created On :   13 Jan 2022 12:08 PM GMT
Tags
Next Story